सूर्य गोचर करेंगे गुरु के नक्षत्र में, 6 नवंबर से इन 3 राशियों की मिलेगी अच्छी खबर
Rashifal Sun Transit Surya Horoscope 2025: सूर्य देव विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं, जिसके स्वामी गुरु हैं। सूर्य का नक्षत्र गोचर सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। कुछ राशियां सूर्य के इस गोचर से खूब लाभ कमाएंगी।

Rashifal Sun Transit, सूर्य गोचर करेंगे गुरु के नक्षत्र में: सूर्य देव 6 नवंबर को अपनी चाल में बदलाव करेंगे। इस समय सूर्य तुला राशि में विराजमान रहकर गुरुवार के दिन नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। दोपहर के वक्त सूर्य देव विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं, जिसके स्वामी गुरु ग्रह हैं। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। दृक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव का अगला नक्षत्र परिवर्तन 6 नवंबर को दिन में 02:59 पी एम पर होगा। सूर्य स्वाती नक्षत्र से विशाखा नक्षत्र में एंटर करने जा रहे हैं। ऐसे में सूर्य की बदलती चाल 19 नवंबर तक कुछ राशियों को मालामाल कर सकती है तो कुछ को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ग्रहों के राजा सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि के जातकों को लाभ हो सकता है-
6 नवंबर से इन 3 राशियों की मिलेगी अच्छी खबर
सिंह राशि
ग्रहों के राजा सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से सिंह राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। सूर्य की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग सकते हैं। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिल सकता है। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन