Rashifal Saturn Transit Shani Horoscope 2025 in Guru Nakshatra bringing luck to these zodiacs from 3 October Shani: शनि गोचर गुरु के नक्षत्र में, 3 अक्टूबर से चमकेगी कुंभ समेत इन राशियों की किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani: शनि गोचर गुरु के नक्षत्र में, 3 अक्टूबर से चमकेगी कुंभ समेत इन राशियों की किस्मत

Rashifal Saturn Transit Shani Horoscope: शनि इस समय मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। 3 अक्टूबर को शनि के गोचर करते ही कुछ राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी साथ ही अच्छा प्रॉफिट भी मिलेगा। 

Thu, 2 Oct 2025 06:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Shani: शनि गोचर गुरु के नक्षत्र में, 3 अक्टूबर से चमकेगी कुंभ समेत इन राशियों की किस्मत

Rashifal Saturn Transit Shani, शनि गोचर गुरु के नक्षत्र में: शुक्रवार के दिन शनि अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि का गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालता है। शनि की चाल में बदलाव समय-समय पर होता रहता है। वहीं, शनि इस समय मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। 3 अक्टूबर को रात के लगभग 09 बजकर 49 मिनट पर शनि देव पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं। शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं गुरु के नक्षत्र में शनि का गोचर किन राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है-

3 अक्टूबर से चमकेगी कुंभ समेत इन राशियों की किस्मत

कर्क राशि

गुरु के नक्षत्र में शनि का गोचर कर्क राशि के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

आपको मान सम्मान का लाभ मिलेगा।

कमाई बढ़ने के योग हैं।

कारोबार की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

मां की सेहत अच्छी रहेगी।

कोई अच्छी डील मिल सकती है।

पॉजिटिव एनर्जी में वृद्धि होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 3 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?

तुला राशि

गुरु के नक्षत्र में शनि का गोचर तुला राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

रुके हुए काम चल पड़ेंगे।

आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।

आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।

कुंभ राशि

गुरु के नक्षत्र में शनि का गोचर कुंभ राशि के लिए शुभ माना जा रहा है।

आपको सफलता पाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

घर की कलह क्लेश दूर होगी।

आपका स्ट्रगल रंग लाएगा।

शुभ समाचार मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 अक्टूबर से 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध की चाल मचाएगी धमाल
ये भी पढ़ें:दशहरा से इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, गुरु, बुध, शनि, शुक्र, चंद्र की चाल देग
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!