Rashifal Saturn Horoscope Guru Transit Jupiter 2025 these zodiacs will benefit शनि, गुरु की चाल दिखाएगी कमाल, इन राशियों को खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि, गुरु की चाल दिखाएगी कमाल, इन राशियों को खूब होगा लाभ

Rashifal Saturn Horoscope Guru Transit 2025: नवंबर के महीने में शनि व गुरु की चाल बदलने वाली है। नवंबर के दौरान गुरु उलटी चाल और शनि मार्गी चाल में गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशियों को अच्छा प्रॉफिट हो सकता है।

Tue, 2 Sep 2025 12:39 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि, गुरु की चाल दिखाएगी कमाल, इन राशियों को खूब होगा लाभ

Rashifal Saturn Horoscope Guru Transit: इस समय कर्मफलदाता शनि देव इस समय मीन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं और मार्गी चाल में गोचर कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार, नवंबर के महीने में शनि व गुरु की चाल बदलने वाली है। नवंबर के दौरान गुरु वक्री यानि उलटी चाल और शनि मार्गी (सीधी चाल) में गोचर करेंगे। गुरु व शनि की चाल बदलने से कुछ राशियों के जातकों को लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शनि की सीधी और गुरु की उलटी चाल से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

शनि, गुरु की चाल दिखाएगी कमाल, इन राशियों को खूब होगा लाभ

मिथुन राशि

शनि की सीधी और गुरु की उलटी चाल से मिथुन राशि वालों को लाभ हो सकता है। आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार की दृष्टि से भी यह समय शुभ माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध के नक्षत्र में शुक्र गोचर, कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि की सीधी और गुरु की उलटी चाल लकी साबित हो सकती है। करियर में उन्नति के कई मौके मिल सकते हैं। वहीं, रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।

कुंभ राशि

शनि की सीधी और गुरु की उलटी चाल से कुंभ राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। व्यापार में आपको मुनाफा हो सकता है। धन आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी। मन खुश रहेगा सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिवर्तिनी एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए, जानें पूजा व व्रत पारण मुहूर्त
ये भी पढ़ें:मेष समेत 12 राशियों के लिए 2 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!