परिवर्तिनी एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए, जानें पूजा व व्रत पारण का शुभ मुहूर्त
Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तिनी एकादशी के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान संबंधी कार्य करने से जीवन में धन-धान्य व सुख में वृद्धि होती है।

Parivartini Ekadashi 2025: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी को पार्श्व एकादशी के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की आराधना और व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान संबंधी कार्य करने से जीवन में धन-धान्य व सुख में वृद्धि होती है। उदया तिथि के अनुसार 3 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी पर क्या दान करना चाहिए, पूजा व व्रत का शुभ मुहूर्त-
पूजा व व्रत पारण का मुहूर्त
पंचांग अनुसार, इस दिन पूजा व दान का शुभ समय सुबह के दौरान लाभ व अमृत मुहूर्त में 06:00 ए एम से 09:10 ए एम तक व शाम को 05:05 पी एम से 06:40 पी एम तक रहेगा। व्रत तोड़ने का मुहूर्त 4 सितम्बर को 01:36 पी एम से 04:07 पी एम तक रहेगा।
परिवर्तिनी एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए
अनाज, पानी और भोजन: इस दिन किसी जरूरतमंद या ब्राह्मणों को भोजन करना अत्यंत कल्याणकारी रहेगा। आप अन्न व पानी का दान भी कर सकते हैं।
घी और गुड़: परिवर्तिनी एकादशी के दिन घी व गुड़ का दान शुभ माना जाता है। इससे घर में रौनक व समृद्धि बनी रहती है।
गाय: परिवर्तिनी एकादशी के दिन गौ दान भी किया जा सकता है। यह दान सभी दानों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन गाय की सेवा या दान करने से मुक्ति की प्राप्ति होती है।
हल्दी: परिवर्तिनी एकादशी के दिन हल्दी का दान शुभ माना गया है। हल्दी का दान करने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है व दरिद्रता दूर होती है।
पीले वस्त्र: घर में समृद्धि व खुशियों के लिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र या चीजों का दान करें।
तिल: शनि देव के अशुभ प्रभावों को कम करने व विष्णु जी की कृपा पाने के लिए तिल का दान करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन