Transit Venus Rashifal Shukra Horoscope in Mercury constellation good days for these zodiacs start from 3 September बुध के नक्षत्र में शुक्र गोचर, कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध के नक्षत्र में शुक्र गोचर, कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन

Transit Venus Rashifal Shukra Horoscope 2025: इस समय शुक्र पुष्य नक्षत्र और कर्क राशि में विराजमान हैं। कल परिवर्तनी एकादशी के दिन शुक्र गोचर से कुछ राशियों की लव लाइफ व फाइनेंशियल स्थिति में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

Tue, 2 Sep 2025 10:05 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध के नक्षत्र में शुक्र गोचर, कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन

Transit Venus Rashifal Shukra, बुध के नक्षत्र में शुक्र गोचर: शुक्र ग्रह धन के ही नहीं बल्कि सुंदरता, प्रेम, व लग्जरी के कारक माने जाते हैं। हर महीने शुक्र अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। इस समय शुक्र पुष्य नक्षत्र और कर्क राशि में विराजमान हैं। कल परिवर्तनी एकादशी के दिन पंचांग अनुसार, शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। लगभग रात के 11 बजकर 57 मिनट पर शुक्र अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अश्लेशा नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं। बुध के नक्षत्र में शुक्र 14 सितम्बर तक विराजमान रहेंगे। शुक्र का गोचर बुध के नक्षत्र में होना कुछ राशियों को पॉजिटिव व लाभदायक रिजल्ट्स दे सकता है। आइए जानते हैं परिवर्तनी एकादशी के दिन शुक्र के गोचर से किन राशियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं-

कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन

कर्क राशि

परिवर्तनी एकादशी के दिन शुक्र का नक्षत्र गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपका भाग्य आपका साथ देगा। धन की हालत में सुधार होगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं। अच्छी खबर मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि, मंगल की चाल से बना समसप्तक योग, इन राशियों को फायदा ही फायदा

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए परिवर्तनी एकादशी के दिन शुक्र का नक्षत्र गोचर शुभ माना जा रहा है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और संतुलन बना रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। शुभ समय। अटके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है।

तुला राशि

परिवर्तनी एकादशी के दिन शुक्र का नक्षत्र गोचर तुला राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। सिंगल जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष समेत 12 राशियों के लिए 2 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 2 सितंबर का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!