Weekly Horoscope Tarot Saptahik Rashifal 28 July-3 August 2025 Tarot Card Readings Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 28 जुलाई-3 अगस्त का समय कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 28 जुलाई-3 अगस्त का समय कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 28 जुलाई-3 अगस्त का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Sun, 27 July 2025 06:35 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 28 जुलाई-3 अगस्त का समय कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल 28 जुलाई-3 अगस्त 2025: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। जानें, 12 राशियों के लिए 28 जुलाई-3 अगस्त का समय कैसा रहेगा-

मेष राशि- कुछ लोगों के लिए ये सप्ताह आनंददायक साबित हो सकता है। करियर में कुछ अच्छे अवसर जल्द ही मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी पास्ट के मुद्दे पर बातचीत करते वक्त सावधान रहें। किसी अजनबी से दोस्ती संभव है। फिटनेस पर ध्यान दें।

वृषभ राशि- इस सप्ताह आपकी लव लाइफ रोमांचक नजर आ रही है। कुछ सिंगल जातकों का नया क्रश बन सकता है। काम के सिलसिले में ट्रैवल कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए संपत्ति का सौदा लाभदायक साबित होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से मंगल गोचर कन्या राशि में, 13 सितंबर तक इन राशियों को मिलेगा खूब फायदा
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 28 जुलाई से 3 अगस्त तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?

मिथुन राशि- इस सप्ताह करियर में कुछ लोगों के टास्क में फेरबदल हो सकती है। कोई करीबी दोस्त आपकी काफी मदद कर सकता है। आपको धन की कमी नहीं रहेगी। रोमांटिक मामले में सितारे आपका सपोर्ट करेंगे।

कर्क राशि- इस सप्ताह का पूरा लाभ उठाएं। करियर में आप सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। अपने कॉम्प्टीशन से आगे रहने के लिए प्लान बनाएं। काम के मामले में आप अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि- इस सप्ताह छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। फिट रहने के लिए हेल्दी फूड्स खाएं। आपका मूड रोमांटिक रहने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि- इस सप्ताह रोमांचक समय के लिए तैयार हो जाइए। इस सप्ताह आपको कोई जरूरी कार्यभार सौंपा जा सकता है। जो जातक बीमार हैं, उन्हें सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।

तुला राशि- इस सप्ताह अपनी पहचान बनाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी होगी। समझदारी भरा निवेश आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है। यात्रा का योग भी बन रहा है।

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक तौर पर अपनी सिचूऐशन पर नजर रखें। किसी बच्चे या परिवार के सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। हरी सब्जियों का सेवन करें।

धनु राशि- इस सप्ताह करियर के मामले में कुछ जातकों को कई मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों को अच्छा ब्रेक मिलने की संभावना है। नई जगह की यात्रा का योग बन रहा है। कुछ लोगों के लिए नई संपत्ति खरीदने की संभावना है।

मकर राशि- इस सप्ताह लव लाइफ में थोड़ी-बहुत उथल-पुथल मच सकती है। सेहत आपको कोई परेशानी नहीं देगी। अगर आप चाहते हैं कि ऑफिस में चीजें आपके अनुकूल रहें, तो अपने आस-पास क्या हो रहा है, उस पर नजर रखें।

कुंभ राशि- इस सप्ताह पैसों के मामले पर ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए फिजूल खर्चों में कटौती करें। किसी नए प्रोजेक्ट के जरिए आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। कुछ जातक किसी दार्शनिक जगह की यात्रा करने के लिए छोटा ब्रेक ले सकते हैं।

मीन राशि- इस सप्ताह अपने पार्टनर को खुश रखें। ज्यादा से ज्यादा साथ में वक्त बिताएं। ऑफिस का प्रेशर आपको स्ट्रॉंग बनाएगा। पैसों के मामले में समय अच्छा रहेगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहने वाली है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!