Rashifal Moon Transit Mars Horoscope Golden time of 3 zodiacs will start from Navratri 2025 नवरात्रि से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, चंद्र-मंगल की चाल दिखाएगी कमाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नवरात्रि से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, चंद्र-मंगल की चाल दिखाएगी कमाल

Rashifal Moon Transit Mars Horoscope: महालक्ष्मी योग शुभ योग माना जाता है, जिससे जीवन में धन, सुख-समृद्धि और यश बना बढ़ता है। नवरात्रि में महालक्ष्मी योग बनने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने जा रहा है। 

Wed, 10 Sep 2025 05:32 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नवरात्रि से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, चंद्र-मंगल की चाल दिखाएगी कमाल

Rashifal Moon Transit Mars Horoscope: सभी ग्रहों में चंद्रमा ही वह ग्रह हैं, जो सबसे तेज गति से अपनी चाल बदलते हैं। हर महीने में चंद्र देव सभी 12 राशियों का चक्कर लगाते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 22 सितंबर से हो रहा है। शारदीय नवरात्रि के दौरान चंद्रमा का महालक्ष्मी योग का निर्माण करेगा। इस राजयोग के बनने से देवी दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि भी बनी रहेगी। पंचांग के अनुसार, नवरात्रि में चंद्रमा के गोचर करने से तुला राशि में चंद्र व मंगल की युति बनेगी, जिससे महालक्ष्मी योग बनेगा। महालक्ष्मी योग शुभ योग माना जाता है, जिससे जीवन में धन, सुख-समृद्धि और यश बना बढ़ता है। आइए जानते हैं नवरात्रि में महालक्ष्मी योग बनने से किन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है-

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए नवरात्रि में महालक्ष्मी योग बनना फायदेमंद माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए समय बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 अक्टूबर से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, जब बुध शुक्र की राशि में करेंगे एंटर

मकर राशि

नवरात्रि में महालक्ष्मी योग बनने से मकर राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। कानूनी मामलो में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए नवरात्रि में महालक्ष्मी योग बनना शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और मां लक्ष्मी का आपको आशीर्वाद मिलेगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग जाएंगे। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिल सकता है। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 11 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:13 सितंबर से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, सूर्य के नक्षत्र में होगा बुध गोचर

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!