Rashifal Budh Horoscope Mercury Transit 2025 Libra Horoscope fortunes of these 3 zodiacs will shine from 3 October 3 अक्टूबर से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, जब बुध शुक्र की राशि में करेंगे एंटर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

3 अक्टूबर से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, जब बुध शुक्र की राशि में करेंगे एंटर

Rashifal Budh Horoscope Mercury Transit: बुध का गोचर चाहे मार्गी हो या वक्री हर एक राशि पर अपना प्रभाव डालता ही डालता है। जल्द ही बुध शुक्र की राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुंभ समेत कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे।

Wed, 10 Sep 2025 04:06 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
3 अक्टूबर से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, जब बुध शुक्र की राशि में करेंगे एंटर

Rashifal Budh Horoscope Mercury Transit 2025: बुध, जिसे कुछ लोग मर्करी या ग्रहों के राजकुमार के नाम से भी जानते हैं। बुध का गोचर चाहे मार्गी हो या वक्री हर एक राशि पर अपना प्रभाव डालता ही डालता है। इस समय बुध देव मार्गी चाल में सूर्य की राशि सिंह में गोचर कर रहे हैं। बुध जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, इनके गोचर का प्रभाव और ज्यादा बढ़ जाता है। कुछ ही दिनों में शुक्र की तुला राशि में बुध का गोचर होगा। पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर को तुला राशि में बुध एंटर करेंगे। आइए जानते हैं बुध गोचर किन राशियों के लिए लकी साबित होगा-

3 अक्टूबर से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, जब बुध शुक्र की राशि में करेंगे एंटर

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र की तुला राशि में बुध का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। काम में नई डील मिल सकती है। सुख-शांति से घर का माहौल पॉजिटिव बना रहेगा। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 11 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र की तुला राशि में बुध का गोचर शुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। करियर तौर पर प्रोडक्टिव महसूस करेंगे। लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका मन भी लगेगा।

कुंभ राशि

शुक्र की तुला राशि में बुध का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान आपका करियर अच्छा रहेगी। कॉन्फिडेंट व क्रिएटिव महसूस करेंगे। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 सितंबर से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, सूर्य के नक्षत्र में होगा बुध गोचर
ये भी पढ़ें:मंगल की चाल बनाएगी राजयोग, वृश्चिक समेत इन 2 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!