Aaj Ka Rashifal 2 June 2025 Horoscope Today Lucky Zodiacs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 2 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 2 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?

Aaj Ka Rashifal 2 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 2 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Mon, 2 June 2025 05:32 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 2 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?

Aaj Ka Rashifal 2 June 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- सूर्य और बुध वृषभ राशि में। शुक्र मेष राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। चंद्रमा और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

2 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?

मेष राशि- मानसिक स्थिति, थोड़ी सी, बिल्कुल क्लियर नहीं रहेगी, अवसादित रहेगी। या आप कह सकते हैं थोड़ी सी असमंजस की स्थिति बनी रहेगी किसी भी बात को लेकर। बच्चों की सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं हो सकता है या प्रेम को लेकर मानसिक परेशानी बनी रहे। पठन-पाठन के लिए थोड़ा सा मानसिक अवसाद हो सकता है। थोड़ा सा मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार आपका ठीक है। स्वास्थ्य भी करीब-करीब ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में नुकसान हो सकता है या नहीं हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। नाक, कान, गला की बड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी सी गड़बड़ रहेगी। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, कर्ज की स्थिति। खर्च की अधिकता। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन थोड़ा सा ससंकित रहेगा। डर बना रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- कोर्ट कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। यात्रा से बचें। सूर्य को जल दें।

मकर राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुदा से संबंधित कुछ बड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा। पैरों मैं चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक। सूर्य को जल देते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-30 जून तक का समय इन 3 राशियों के लिए शानदार, खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 2 जून का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 2-8 जून का समय कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!