Rashifal mars transit in anuradha nakshatra horoscope after diwali mangal nakshatra parivartan 2025 दिवाली बाद इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगल की शनि के नक्षत्र में होगी एंट्री, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

दिवाली बाद इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगल की शनि के नक्षत्र में होगी एंट्री

Mangal nakshatra gochar 2025 october: मंगल दिवाली बाद शनि के नक्षत्र में गोचर करेंगे और कुछ राशियों को वित्त, करियर व पारिवारिक जीवन में लाभ प्रदान करेंगे। जानें मंगल नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।

Tue, 14 Oct 2025 04:51 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
दिवाली बाद इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगल की शनि के नक्षत्र में होगी एंट्री

Mangal Nakshatra Gochar 2025 November: ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित समय में अपने राशि व नक्षत्र में बदलाव करते हैं। इस समय मंगल विशाखा नक्षत्र के गोचर में हैं और दिवाली बाद शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। मंगल का अनुराधा नक्षत्र परिवर्तन 1 नवंबर को होगा, जबकि दिवाली 20 अक्टूबर को है। मंगल शनि के नक्षत्र में करीब 18 दिनों तक विराजमान रहेंगे और फिर 19 नवंबर को अपने नक्षत्र में बदलाव करेंगे। मंगल के शनि के नक्षत्र में आने से कुंभ समेत छह राशियों को अच्छे फल प्राप्त होंगे। जानें ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, दिवाली बाद मंगल का नक्षत्र परिवर्तन किन 6 राशियों के जीवन में लाएगा सकारात्मक बदलाव।

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए मंगल नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। पराक्रम रंग लाएगा और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार में सुधार के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली बाद इन 3 राशियों का बदलेगा समय, राहु के नक्षत्र में सूर्य की होगी एंट्री

2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल नक्षत्र गोचर अच्छा रहेगा। इस समय आपको कामकाज में तरक्की मिल सकती है। नौकरी करने वालों को नई जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को इस समय धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कारोबार में उन्नति मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे।

4. तुला राशि- तुला राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति बेहतर होगी। कोर्ट-कचहरी में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

5. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए मंगल नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन-संपदा में वृद्धि का अनुभव करेंगे। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कामकाज बेहतर होगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस के दिन अतिचारी गुरु का कर्क गोचर, इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

6. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को इस समय शुभ समाचार मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। धन संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। व्यापार करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!