Rashifal Mars Transit Horoscope Mangal Gochar 2025 create RajYoga 2 zodiacs including Scorpio will benefit मंगल की चाल बनाएगी राजयोग, वृश्चिक समेत इन 2 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगल की चाल बनाएगी राजयोग, वृश्चिक समेत इन 2 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Rashifal Mars Transit Horoscope Mangal Gochar: जल्द ही मंगल अपनी उच्च राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल के गोचर करते ही राजयोग का निर्माण होगा, जो कुछ राशि के जातकों को बेहद ही शुभ परिणाम देने वाला है। 

Tue, 9 Sep 2025 06:26 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मंगल की चाल बनाएगी राजयोग, वृश्चिक समेत इन 2 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Rashifal Mars Transit Horoscope Mangal Gochar 2025: मंगल देव को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति को जीवन में सफलता, कॉन्फिडेंस, साहस, नेतृत्व, व संपत्ति में वृद्धि होती है। मंगल का गोचर हर महीने नहीं होता है। वर्तमान में मंगल कन्या राशि में विराजमान हैं। जल्द ही मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के वृश्चिक गोचर करते ही रूचक राजयोग का निर्माण होगा, जो सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं मंगल का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है-

मंगल की चाल बनाएगी राजयोग, वृश्चिक समेत इन 2 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए मंगल का वृश्चिक गोचर 2025 लाभदायक साबित हो सकता है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सपोर्ट से आसानी से हल की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 सितंबर से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, सूर्य के नक्षत्र में होगा बुध गोचर

वृश्चिक राशि

मंगल का वृश्चिक गोचर 2025 इस राशि के जातकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का वृश्चिक गोचर 2025 शुभ माना जा रहा है। ग्रहों के सेनापति के शुभ प्रभाव से आपके कार्य चल पड़ेंगे। यह समय करियर के लिहाज से बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु-चंद्र की युति से बुध की राशि में गजकेसरी राजयोग, 3 राशियों के लिए लाभकारी
ये भी पढ़ें:राशिफल: 9 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!