Rashifal Jupiter Transit 2025 in Gemini Horoscope Guru Mithun Rashi Parivartan Lucky Zodiac Signs Predictions 5 दिसंबर से आने वाले 6 महीने इन 5 राशियों के लिए वरदान समान, गुरु के मिथुन गोचर से होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

5 दिसंबर से आने वाले 6 महीने इन 5 राशियों के लिए वरदान समान, गुरु के मिथुन गोचर से होगा लाभ

Jupiter Transit: गुरु दिसंबर में मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस समय गुरु अतिचारी यानी तेज गति से चल रहे हैं। गुरु का मिथुन गोचर कई राशि वालों के जिंदगी में सकारात्मक परिणाम लाएगा। जानें गुरु राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

Thu, 30 Oct 2025 11:10 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
5 दिसंबर से आने वाले 6 महीने इन 5 राशियों के लिए वरदान समान, गुरु के मिथुन गोचर से होगा लाभ

Guru Mithun Gochar 2025: धन, संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि के कारक गुरु समय-समय पर अपनी राशि में बदलाव करते रहते हैं। गुरु का मिथुन गोचर 5 दिसंबर को होने वाला है और इस राशि में 2 जून 2026 तक रहेंगे। गुरु के मिथुन राशि में आने से मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु का मिथुन गोचर पांच राशियों के लिए अच्छा रहेगा। इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार, सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ व्यापारिक उन्नति मिल सकती है। जानें गुरु का मिथुन गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।

1. वृषभ राशि- गुरु का मिथुन गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी और इनकम के नए सोर्स बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिरता आएगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अपनों का साथ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, 19 नवंबर से इन राशियों का बदलेगा समय

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए गुरु का मिथुन गोचर शुभ रहने वाला है। इस समय आपके धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुख-संपदा बढ़ेगी। मित्रों में वृद्धि होगी और उनका सहयोग मिलेगा। सरकारी तंत्र से लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपकी सराहना होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। घर में कोई उत्सव या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

3. मिथुन राशि- गुरु का गोचर मिथुन राशि में ही होगा। गुरु राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वालों को पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। रोजगार की तलाश करने वालों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा।

4. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए गुरु गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस समय व्यापारियों को व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। सुख-समृद्धि आपके पास आएगा। धन का आगमन होगा, जिससे आर्थिक रूप से सुदृढ़ महसूस करेंगे। समाज में आपका कद बढ़ेगा और लोग आपसे प्रभावित होंगे।

5. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु राशि परिवर्तन जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इनकम बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी। परिवार में सुख-शांति व खुशहाली आएगी। करियर में तरक्की मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवंबर का महीना मिथुन समेत किन 5 राशियों के लिए रहेगा लकी, जानें पंडित जी से

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!