Surya Gochar: 19 नवंबर से इन 3 राशियों का बदलेगा समय, शनि के नक्षत्र में सूर्य करेंगे गोचर
Surya nakshatra parivartan 2025: नवंबर में ग्रहों के राजा सूर्य शनि के नक्षत्र में गोचर करेंगे। शनि के नक्षत्र में सूर्य के जाने से कई राशियों का अच्छा समय शुरू होगा। जानें सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।

Surya Nakshatra Gochar 2025 November: आत्मा व पिता के कारक सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के साथ एक निश्चित समय में नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ता है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से हर राशि वालों को वित्त, करियर व व्यवसाय में प्रभाव पड़ता है। 19 नवंबर को सूर्य अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 2 दिसंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। शनि के नक्षत्र में सूर्य के जाने से कई राशियों को लाभ मिलेगा। इन भाग्यशाली राशियों को आर्थिक उन्नति व व्यापार में विस्तार के साथ शुभ समाचार मिल सकता है। जानें सूर्य नक्षत्र गोचर की लकी राशियां।
1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। करियर में उन्नति मिल सकती है। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन मिल सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी या भूमिका मिलने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। लव लाइफ में सुधार होगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आप धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। संतान का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। धन का आगमन होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप व्यापार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नौकरी में उन्नति मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। सेहत पहले से अच्छी होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन