November Monthly Horoscope 1-30 November 2025 Masik rashifal aries to pisces bhavishyafal November Rashifal: नवंबर का महीना मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

November Rashifal: नवंबर का महीना मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

November Lucky Zodiac Signs: नवंबर का महीना कई राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। जानें एस्ट्रोलॉजर से नवंबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा।

Tue, 28 Oct 2025 10:14 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
November Rashifal: नवंबर का महीना मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

November Monthly Horoscope 2025: नवंबर में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति खास रहने वाली है। इस माह में कई सूर्य, बुध व शुक्र समेत कई ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ ही नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। ग्रहों की बदलने वाली चाल का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा, जिससे कुछ राशियों के लिए नवंबर का महीना अनुकूल और कुछ राशि वालों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। जानें ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय से नवंबर महीना मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए नवंबर का महीना मिला-जुला रहेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी लेकिन परेशानी के साथ। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, 7 नवंबर से इन 3 राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए नवंबर का महीना अच्छा रहेगा। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। अपनों का साथ होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। प्रेम-संतान व सेहत भी अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को नवंबर महीने में करियर में उन्नति मिल सकती है लेकिन धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आर्थिक बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार मिला-जुला रहने वाला है, हालांकि बहुत खराब नहीं है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए नवंबर का महीना अनुकूल रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी। माता-पिता का साथ होगा। करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। व्यापार के लिहाज से मिला-जुला समय रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए नवंबर का महीना बहुत अच्छा नहीं रहेगा, ठीक ठाक कहा जा सकता है। कार्यों में सफलता पाएंगे, लेकिन बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। व्यावसायिक सफलता मिलने में परेशानी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल का वृश्चिक गोचर, 27 अक्टूबर से इन 6 राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए नवंबर का महीना अच्छा कहा जाएगा। इस समय आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता भी होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार, संतान व वित्त सब अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए नवंबर में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल रहने वाली है। इसलिए इस माह में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अपनों में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग हैं। व्यापार में तरक्की मिल सकती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए नवंबर का महीना मिला-जुला रहने वाला है। इस समय आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए। ज्यादा गुस्सा करने से बचें, नुकसान आपका होगा। धन के मामले में स्थिति उतार-चढ़ाव वाली हो सकती है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम-संतान व सेहत पर भी नजर रखें।

धनु राशि- धनु राशि वालों को नवंबर महीने में मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। कारोबार में उन्नति संभव है लेकिन बाधाओं के साथ। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में मनमुताबिक मुनाफा नहीं होगा, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए नवंबर का महीना अच्छा रहने वाला है। माह की शुरुआत में नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। अंत में भाग्यवश कुछ काम बनेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए नवंबर का महीना खुशियां लेकर आएगा। इस समय आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि के संकेत हैं। पारिवारिक परेशानियां खत्म होंगी। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए नवंबर का महीना मिला-जुला रहने वाला है। इस समय आपके धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि समय के साथ स्थिति बेहतर होती जाएगी। परिवार में कोई उत्सव हो सकता है। प्रेम-संतान व व्यापार ठीक ठाक कहा जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!