Rashifal Jupiter Transit 2025 in Cancer Horoscope Guru kark rashi parivartan lucky zodiac sign bhavishyafal 18 अक्टूबर से इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

18 अक्टूबर से इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर

Guru Rashi Parivartan 2025: गुरु 18 अक्टूबर को अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे। गुरु राशि परिवर्तन से कुछ भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय शुरू होगा। जानें गुरु गोचर से किन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम।

Fri, 17 Oct 2025 10:27 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
18 अक्टूबर से इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर

Guru Kark Gochar Horoscope 2025: धन-संपदा, वैभव व ऐश्वर्य के कारक गुरु 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को कर्क राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में गुरु 4 दिसंबर तक रहेंगे। इस समय गुरु अतिचारी चाल यानी तेज गति से चल रहे हैं। गुरु का कर्क गोचर मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, 5 राशियों के लिए गुरु राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। इन राशियों को उन्नति व करियर में तरक्की मिल सकती है। जानें गुरु गोचर किन राशियों के लिए लाएगा अच्छा समय।

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए गुरु राशि परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ के संकेत हैं। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां या भूमिका मिल सकती है। इस समय आपका कोई सपना पूरा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 19-25 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सिंगल जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। आर्थिक रूप से आप तरक्की करेंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों को इस समय उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आपको कलीग व सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में आप सफलता पा सकते हैं। गुरु के प्रभाव से आप अपने शौक व सपना पूरा कर सकते हैं।

4. धनु राशि- धनु राशि वाले इस समय धन से जुड़े सही फैसले लेने में सफल रहेंगे। कुछ जातकों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। मानसिक तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सेहत संबंधी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। करियर में आने वाली चुनौतियों से राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली बाद इन 3 राशियों का बढ़ेगा धन-धान्य, 2 नवंबर को शुक्र करेंगे तुला गोचर

5. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए गुरु गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आप व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!