Rashifal in hindi Shukra Rashi gochar december 2025 rashi prabhav labh aur upay 20 दिसंबर को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए शुभ योग, उपाय भी पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

20 दिसंबर को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए शुभ योग, उपाय भी पढ़ें

Shukra Rashi gochar: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कई ग्रह एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करते हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी पड़ता है। जल्द ही शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहा है। शुक्र ग्रह के इस गोचर से कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Wed, 17 Dec 2025 10:04 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
20 दिसंबर को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए शुभ योग, उपाय भी पढ़ें

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, सौंदर्य, धन, संपत्ति, यश, वैभव, प्रेम, दांपत्य सुख आदि का कारक माना गया है। साथ ही इस शुक्र को दैत्यों का गुरु माना गया है। 20 दिसंबर 2025 को शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यह शुक्र ग्रह का साल 2025 में आखिरी गोचर होगा। इस दौरान शुक्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि में शुक्र ग्रह करीब 25 दिनों तक विराजमान रहेंगे।

धनु राशि में प्रवेश
धनु राशि में शुक्र के प्रवेश होने से धर्म, अर्थ और काम तीनों पुरुषार्थ मजबूत होते हैं। इसके अलावा शुक्र का धनु में गोचर सौंदर्य, प्रेम, वैभव, सुख-सुविधा और आर्थिक समृद्धि का संकेत देता है। इस परिवर्तन से कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों और तरक्की के नए द्वार खुल सकते हैं। चलिए जानते हैं कि शुक्र के इस परिवर्तन से किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ सकता है।

मेष
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव का स्वामी होकर नवम भाव में गोचर करेगा। इस राशि वालों को शुक्र ग्रह के इस परिवर्तन से धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही चली आ रही परेशानियां समाप्त होगी सूर्य की कृपा से रोग दोष खत्म होंगे। साथ ही संतान इच्छुक दंपति को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या
इस राशि वालों के लिए शुक्र द्वितीय और नवम भाव का स्वामी होकर चतुर्थ भाव में प्रवेश करेगा। इससे इस राशि वालों के लिए यह समय आय वृद्धि, प्रमोशन और नए अवसरों का द्वार खोल सकता है। साथ ही इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप बचत बढ़ाने में सफल होंगे। आर्थिक रूप से यह अवधि अत्यंत शुभ मानी जा रही है। करियर और व्यवसाय से जुड़ी कई खुशखबरी लेकर आ रहा है।

तुला
शुक्र ग्रह के इस परिवर्तन से तुला राशि के लोगों पर शुभ प्रभाव होगा। क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं और यह गोचर उनके तृतीय भाव में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सोई हुई किस्मत चमकाएगा। सभी कार्यों में सफल होंगे। धन वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

मकर
इस राशि के लिए शुक्र पंचम और दशम भाव का स्वामी होकर द्वादश भाव में आएगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा। साथ ही पुराने पारिवारिक कलह से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा हर कार्य में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मीन राशि
मीन राशि वालों के दसवें भाव में शुक्र गोचर करियर को चमका देंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। व्यापार में बड़ा ऑर्डर आएगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्र ग्रह इसके बाद 13 जनवरी 2026 को मकर राशि में गोचर करेंगे। मान्यतानुसार, जिन लोगों के कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उन्हें सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है लेकिन यदि कुंडली में शुक्र ग्रह से जुड़े दोष होते हैं, तो उनका जीवन संकटों से घिरा होता है। चलिए कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय जानते हैं।

  1. यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो रोज या हर शुक्रवार को श्रीसूक्त, लक्ष्मी सूक्त का पाठ और शुक्र के मंत्रों का जाप करें।

2. शुक्र के मंत्र 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नम:' या 'ॐ शुं शुक्राय नम:' मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। शुक्र के मंत्रों को हमेशा सफेद रंग के आसन पर बैठकर स्फटिक की माला से जपने पर विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।

3. इसके अलावा शुक्रवार के दिन व्रत रखें। इसे आप किसी भी महीने के शुक्लपक्ष से प्रारंभ कर सकते हैं।

4. शुक्र ग्रह से जुड़े दोष को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन किसी देवालय पर जाकर पुजारी को बछड़े वाली सफेद रंग की गाय दान करें।

5. इसके अलावा शुक्रवार के दिन आप सफेद वस्तुओं जैसे दूध, चावल, चीनी, चांदी आदि अपने सामर्थ्य के अनुसार दान कर सकते हैं।

6. यदि आप शुक्र ग्रह की शुभता को पाना चाहते हैं, तो अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी ज्योतिषविद् की सलाह को लेते हुए उचित भार वाला हीरा धारण कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 की शुरुआत इन बर्थडेट वालों के लिए शुभ, जनवरी माह में चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:शुक्र की चाल बदलने से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा
ये भी पढ़ें:पौष अमावस्या पर कैसे करें पितरों का तर्पण, तर्पण के बाद करें ये उपाय
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!