Paush Amavasya date and time in india 2025 par pitron ka tarpan kaise karein Paush Amavasya date: पौष अमावस्या पर कैसे करें पितरों का तर्पण, तर्पण के बाद करें ये उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Paush Amavasya date: पौष अमावस्या पर कैसे करें पितरों का तर्पण, तर्पण के बाद करें ये उपाय

Paush Amavasya kab hai:  इस साल पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 19 दिसंबर को है। इस दिन पितरों के पूजन का विधान है। इस महीने में पितरों के लिए तर्पण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष की तरह इस महीने में भी पितृ तर्पण स्वीकार करते हैं। इसे मिनी पितृपक्ष भी कहते हैं।

Wed, 17 Dec 2025 11:14 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Paush Amavasya date: पौष अमावस्या पर कैसे करें पितरों का तर्पण, तर्पण के बाद करें ये उपाय

इस साल पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 19 दिसंबर को है। इस दिन पितरों के पूजन का विधान है। इस महीने में पितरों के लिए तर्पण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष की तरह इस महीने में भी पितृ तर्पण स्वीकार करते हैं। इसे मिनी पितृपक्ष भी कहते हैं। अमावस्या के स्वामी पितर देव माने गए हैं, इसलिए इस तिथि पर पितरों के लिए धूप-ध्यान करते हैं। इस तिथि पर व्रत रखने की भी परंपरा है। भक्त दिनभर निराहार रहते हैं। शिव जी के साथ ही चंद्र देव की प्रतिमा की भी पूजा की जाती है।ऐसा कहा जाता है कि इस समय हम अग पितरों के लिए धूपदीपदान करते हैं, तो पितर प्रसन्न होकर समृद्धि का आशीर्वाद हमे देते हैं। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, इसके लिए पवित्र नदियों में स्नान कर सकते हैं, शाम के समय पितरों को दीपदान करना भी उत्तम रहता है, इससे आपको लाभ होता है। पौष अमावस्या पर पितरों के नाम पर तिल-गुड़, धन, कपड़े, जूते-चप्पल और खाना भी दान करना चाहिए।

कैसे करें पितरों का तर्पण

पितरों के धूप-ध्यान के लिए सबसे अच्छा समय दोपहर का रहता है। दोपहर में गाय के गोबर से बने कंडे (उपले) जलाएं, पितरों के लिए भोजन बनाएं और कंडों के अंगारों पर पितरों का ध्यान करते हुए गुड़-घी डालें, और खीर पूरी अर्पित कर जल की छीटें मारें। इसके बाद पितरों को जल देने के लिए सूर्य को तांबे के लौटे में जल लेकर हथेली में जल लेकर अंगूठे की ओर से पितरों को अर्पित करें। इस समय आपको ऊँ पितृदेवेभ्यो नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

Paush Amavasya date 2025, पौष अमावस्या कब है

पंचांग के अनुसार, पौष अमावस्या वर्ष 2025 में 19 दिसंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि की शुरुआत 19 दिसंबर सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर होगी और इसका समापन 20 दिसंबर सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा। उदया तिथि के नियम के अनुसार, अमावस्या से जुड़े सभी धार्मिक, पितृ तर्पण, स्नान और दान जैसे शुभ कार्य 19 दिसंबर को ही किए जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!