Numerology Horoscope January 2026: Lucky Numbers for the Month 2026 की शुरुआत इन बर्थडेट वालों के लिए शुभ, जनवरी माह में चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 की शुरुआत इन बर्थडेट वालों के लिए शुभ, जनवरी माह में चमकेगा भाग्य

अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव, सोच और भविष्य को प्रभावित करती है। साल 2026 की शुरुआत कुछ खास मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। जनवरी का महीना इन लोगों के लिए नए अवसर, तरक्की और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।

Wed, 17 Dec 2025 09:54 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2026 की शुरुआत इन बर्थडेट वालों के लिए शुभ, जनवरी माह में चमकेगा भाग्य

अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव, सोच और भविष्य को प्रभावित करती है। साल 2026 की शुरुआत कुछ खास मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। जनवरी का महीना इन लोगों के लिए नए अवसर, तरक्की और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। करियर, धन और रिश्तों के मामलों में इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं, 2026 की शुरुआत किन बर्थडेट वालों के लिए शुभ रहने वाली है-

मूलांक 1 (जिनकी जन्मतिथि 1, 10, 19 या 28 है)

जनवरी 2026 में मूलांक 1 वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मूलांक 3 (जिनकी जन्मतिथि 3, 12, 21 या 30 है)

इस मूलांक वालों के लिए जनवरी का महीना भाग्यवर्धक साबित होगा। शिक्षा, मीडिया, लेखन और कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।

मूलांक 5 (जिनकी जन्मतिथि 5, 14 या 23 है)

मूलांक 5 वालों के लिए नए साल की शुरुआत नए अवसरों के साथ होगी। नौकरी बदलने, प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में विस्तार होगा और यात्रा से लाभ मिल सकता है। बातचीत और नेटवर्किंग से फायदा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र की चाल बदलने से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा

मूलांक 6 (जिनकी जन्मतिथि 6, 15 या 24 है)

जनवरी 2026 मूलांक 6 वालों के लिए प्रेम, रिश्ते और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आएगा। शादी-विवाह से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। कला, फैशन, डिजाइन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। धन आगमन के भी संकेत हैं।

मूलांक 9 (जिनकी जन्मतिथि 9, 18 या 27 है)

मूलांक 9 वालों के लिए यह समय साहस और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला रहेगा। करियर में नई दिशा मिलेगी और पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। जमीन-जायदाद या वाहन से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!