Rashifal Holi Horoscope 5 Raj Yogas will be formed on Holi 2026 these zodiac signs will get benefit होली पर बनेंगे 5 शुभ राजयोग, इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

होली पर बनेंगे 5 शुभ राजयोग, इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Rashifal Holi Horoscope 2026 : इस साल की होली बेहद शुभ मानी जा रही है। इस साल होली के खास दिन पर कई शुभ राजयोग बनने जा रहे हैं। ग्रहों की शुभ युति बनने से होली के दिन कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। 

Mon, 23 Feb 2026 12:19 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
होली पर बनेंगे 5 शुभ राजयोग, इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Rashifal Holi Horoscope 2026: कुछ ही दिन में होली का त्योहार मनाया जाएगा। धार्मिक व ज्योतिष की दृष्टि से होली का त्योहार बेहद खास माना जाता है। इस साल की होली बेहद शुभ मानी जा रही है। इस साल होली के दिन कई शुभ राजयोग बनने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र और हिंदू पंचांग के अनुसार, होली के दिन धन शक्ति योग, मालव्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, और शुक्रादित्य राजयोग का संयोग होगा। होली के दिन राजयोग का संयोग बनने से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ राशियों के लिए समय कठिन भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं होली के दिन ग्रहों की युति से बना 5 राजयोग का संयोग किन राशियों की किस्मत चमका सकता है।

होली पर बनेंगे 5 शुभ राजयोग, इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा

मिथुन राशि के लिए होली पर राजयोग का संयोग बनना कैसा रहेगा?

होली के दिन ग्रहों की युति से बना 5 राजयोग का संयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान धन का आगमन होगा और आप प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। सेहत भी अच्छी रहने वाली है। वहीं, परिवार में सुख-शांति का माहौल भी रहेगा। व्यापारियों को अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है।

सिंह राशि के लिए होली पर राजयोग का संयोग बनना कैसा रहेगा?

सिंह राशि के जातकों के लिए होली के दिन ग्रहों की युति से बना 5 राजयोग का संयोग शुभ साबित हो सकता है। ऐसे में आपके रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। इस दौरान आप इन्वेस्टमेंट पर भी फोकस कर सकते हैं लेकिन रिसर्च करना ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस का भरपूर साथ मिलेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस करें। यात्रा के भी योग बनेंगे।

तुला राशि के लिए होली पर राजयोग का संयोग बनना कैसा रहेगा?

होली के दिन ग्रहों की युति से बना 5 राजयोग का संयोग तुला राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। जॉब ढूंढने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। पढ़ाई पर आपका फॉक्स बना रहेगा। हेल्थ भी अच्छी रहने वाली है। वहीं, वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 फरवरी-1 मार्च तक मेष, कुंभ राशि समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा प्रॉफिट
ये भी पढ़ें:कल से मंगल, सूर्य कुंभ राशि में, 14 मार्च तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
ये भी पढ़ें:3 या 4 मार्च होली कब है, जानें शास्त्र अनुसार कब होगा होलिका दहन व रंग वाली होली
ये भी पढ़ें:Rashifal: 23 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!