कल से मंगल, सूर्य कुंभ राशि में, 14 मार्च तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
Kumbh Rashi me Mangal Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य शनि की कुंभ राशि में बैठे हुए हैं। कुछ ही घंटों में इस राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर भी होगा, जिससे कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

Kumbh Rashi me Mangal Surya Gochar 2026, मंगल, सूर्य गोचर: ज्योतिष शास्त्र में मंगल और सूर्य का गोचर बेहद लाभकारी माना जाता है। इस समय ग्रहों के राजा सूर्य शनि की कुंभ राशि में बैठे हुए हैं। कुछ ही घंटों में इस राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर भी होगा। 23 फरवरी के दिन सुबह में 07 बजकर 27 मिनट पर कुंभ राशि में मंगल का गोचर होगा। ग्रहों के सेनापति मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश होते ही सूर्य के साथ युति बनेगी। मंगल और सूर्य की युति बनने से कुंभ राशि में मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष की नजर से यह राजयोग लाभकारी व समृद्धिकारक माना जाता है। ऐसे में कुंभ राशि में सूर्य और मंगल की युति बनने से कुछ राशियों को लाभ हो सकता है तो कुछ का समय मुश्किल भरा भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कुंभ राशि में मंगल और सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है-
कल से मंगल, सूर्य कुंभ राशि में, 14 मार्च तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
मेष राशि के लिए मंगल-सूर्य की युति से कुंभ राशि में बना मंगलादित्य राजयोग कैसा रहेगा?
कुंभ राशि में मंगल और सूर्य का गोचर होने से मेष राशि को फायदा हो सकता है। करियर से जुड़ी जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा। बिजनेस के मामले में जरूरी कदम उठा सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। कमाई करने के नए आइडिया सामने आ सकते हैं।
धनु राशि के लिए मंगल-सूर्य की युति से कुंभ राशि में बना मंगलादित्य राजयोग कैसा रहेगा?
धनु राशि के लिए कुंभ राशि में मंगल और सूर्य का गोचर होना लाभकारी साबित हो सकता है। कारोबार में सफलता मिल सकती है। बातचीत की स्किल्स में सुधार होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कुछ जातकों को नई जॉब मिल सकती है। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपनों के साथ समय बिताएंगे।
सिंह राशि के लिए मंगल-सूर्य की युति से कुंभ राशि में बना मंगलादित्य राजयोग कैसा रहेगा?
कुंभ राशि में मंगल और सूर्य का गोचर होने से सिंह राशि के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों को बड़ी डील मिल सकती है। धन वृद्धि की संभावना है। करियर के मामले में बेहतरीन ऑफर भी मिल सकता है। बॉस के साथ रिश्ते में सुधार होगा। कुछ जरूरी डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। बातचीत से किसी भी प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकाला जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन