Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 23 February-1 March 2026 Future Predictions Weekly Horoscope: 23 फरवरी-1 मार्च तक मेष, कुंभ राशि समेत राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 23 फरवरी-1 मार्च तक मेष, कुंभ राशि समेत राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा प्रॉफिट

Weekly Lucky zodiacs, Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से 23 फरवरी-1 मार्च का सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, 23 फरवरी से 1 मार्च का सप्ताह क्या आपके लिए लकी साबित होगा या नहीं और वो भी कैसे-

Sun, 22 Feb 2026 05:46 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope: 23 फरवरी-1 मार्च तक मेष, कुंभ राशि समेत राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा प्रॉफिट

Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 23 February-1 March 2026, साप्ताहिक राशिफल 2026: ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 23 फरवरी से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में मिथुन राशि में गुरु, सिंह राशि में केतु, मीन राशि में शनि, कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, राहु, मंगल विराजमान रहेंगे। मन के कारक चंद्रमा वृषभ, मिथुन, कर्क राशि में रहेंगे। कुंभ राशि में शुक्रादित्य राजयोग, बुधादित्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, मंगल आदित्य राजयोग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही मिथुन राशि में गजकेसरी राजयोग भी बनेगा। इस सप्ताह कई लाभकारी योग बन रहे हैं। यह राजयोग पूरे सप्ताह रहने वाले हैं। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं 23 फरवरी-1 मार्च का सप्ताह किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-

23 फरवरी-1 मार्च तक मेष, कुंभ राशि समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा प्रॉफिट

मेष राशि- 23 फरवरी से 1 मार्च के सप्ताह में काफी पॉजिटिव फील करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहने वाला है। रुके हुए काम चल पड़ेंगे। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे और जी जान लगाकर काम करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 23 फरवरी: मेष राशि आज रिस्क भरी डील से बचें, इस तरह होगी ज्यादा कमाई

मिथुन राशि- 23 फरवरी से 1 मार्च के सप्ताह में नए अवसरों को हाथ से न जाने दें क्योंकि ये वेतन वृद्धि का कारण भी बन सकते हैं। हेल्दी रहे और भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें। आपको सफलता पाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

कर्क राशि- 23 फरवरी से 1 मार्च के सप्ताह में ग्रहों की युति का निर्माण शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। हर काम में अपना परचम लहराएंगे। भाग्य का साथ भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि- 23 फरवरी से 1 मार्च के सप्ताह में समय आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपको कई सोर्स से कमाई होगी। फैमिली का फुल सपोर्ट मिलने वाला है। करियर में अपनी स्किल्स के साथ आप जीत हासिल करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ भी रिश्ता बेहतर होगा।

कुंभ राशि- 23 फरवरी से 1 मार्च के सप्ताह में ग्रहों के शुभ प्रभाव से करियर में तरक्की करेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। आपका और आपके पार्टनर के बीच का बॉन्ड स्ट्रांग होगा। फाइनेंशियल कंडीशन भी अच्छी रहने वाली है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से मंगल, सूर्य कुंभ राशि में, 14 मार्च तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
ये भी पढ़ें:Rashifal: 23 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:3 या 4 मार्च होली कब है, जानें शास्त्र अनुसार कब होगा होलिका दहन व रंग वाली होली
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!