Rashifal Hartalika Teej Horoscope Moon Transit Mercury Venus Mars will give these zodiacs good news and profit हरतालिका तीज पर बुध, शुक्र, चंद्र, मंगल की चाल का धमाल, इन राशियों को धन-वृद्धि व शुभ समाचार, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

हरतालिका तीज पर बुध, शुक्र, चंद्र, मंगल की चाल का धमाल, इन राशियों को धन-वृद्धि व शुभ समाचार

Rashifal Hartalika Teej Horoscope 2025: इस बार हरतालिका तीज पर 1 नहीं बल्कि 7-7 शुभ योगों का अद्भुत संयोग हो रहा है। इस दिन ग्रहों की शुभ चाल व दुर्लभ योगों का निर्माण कुछ राशियों को मालामाल बना सकता है। 

Mon, 25 Aug 2025 06:47 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हरतालिका तीज पर बुध, शुक्र, चंद्र, मंगल की चाल का धमाल, इन राशियों को धन-वृद्धि व शुभ समाचार

Rashifal Hartalika Teej Horoscope: इस साल की हरतालिका तीज अच्छे योगों में मनाई जाएगी। इस बार हरतालिका तीज पर महालक्ष्मी योग, गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग, रवि योग, पंचमहापुरुष योग, साध्य योग, शुभ योग, और हस्त नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, 26 अगस्त को साध्य योग दिन में 12:09 तक रहेगा। इसके बाद शुभ योग शुरू होगा, जो पूरी रात रहेगा। इस वर्ष 26 अगस्त मंगलवार को हस्त नक्षत्र पूरे दिन और रात है। गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र भाव में रहने वाले हैं, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। बुध, शुक्र कर्क राशि में विराजमान होकर लक्ष्मी नारायण योग और चंद्र-मंगल कन्या राशि में महालक्ष्मी योग बना रहे हैं। ऐसे में इस दिन ग्रहों की चाल व शुभ योगों का निर्माण कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

हरतालिका तीज पर बुध, शुक्र, चंद्र, मंगल की चाल का धमाल, इन राशियों को धन-वृद्धि व शुभ समाचार

मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए हरतालिका तीज का दिन बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। किस्मत साथ देगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। घर-परिवार में सुख-संपत्ति का माहौल बनाए रखने के लिए श्री पार्वती चालीसा व शिव चालीसा का पाठ करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरतालिका तीज पर सुबह या शाम कब होगी पूजा, दोपहर से ही लग जाएगी चतुर्थी तिथि

कन्या राशि: हरतालिका तीज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत का ख्याल रखें। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन-धान्य में वृद्धि की कामना के लिए आपको दान या जरूरतमंदों को भोजन करना चाहिए। बच्चों के साथ नर्मी से पेश आएं।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए हरतालिका तीज का दिन लाभकारी माना जा रहा है। अपने कॉन्फिडेंस के साथ आप हर मुश्किल घड़ी को पार कर लेंगे। धन लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-संपदा का माहौल बना रहेगा। करियर पर थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन को मधुर बनाने के लिए अपने पार्टनर संग आज शिव-पार्वती की पूजा करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरतालिका तीज पर 3 उत्तम मुहूर्त में करें पूजा, 11:57 बजे से अभिजीत मुहूर्त शुरू
ये भी पढ़ें:राशिफल: 26 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!