Rashifal Guru Transit Jupiter Direct Horoscope Guru Margi after 120 days these zodiacs will benefit 120 दिन तक वक्री गुरु होंगे मार्गी, कल से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

120 दिन तक वक्री गुरु होंगे मार्गी, कल से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Rashifal Guru Transit Jupiter Direct Horoscope 2026 : गुरु लगभग 120 दिन से वक्री चाल में गोचर कर रहे थे और अब मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में गुरु की इस मार्गी चाल से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ हो सकता है। 

Tue, 10 March 2026 10:52 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
120 दिन तक वक्री गुरु होंगे मार्गी, कल से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Rashifal Guru Transit Jupiter direct Horoscope, मार्गी गुरु राशिफल: देवगुरु बृहस्पति की चाल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। जब भी गुरु की चाल में बदलाव होता है, देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ इफेक्ट देखा जाता है। इस समय गुरु बुध की राशि मिथुन में गोचर कर रहे हैं। गुरु का गोचर वक्री चाल में हो रहा है। कल, बुधवार के दिन गुरु चाल बदलकर मार्गी होने जा रहे हैं। मार्गी चाल यानि सीधी चाल में गुरु का गोचर कल से शुरू हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 मार्च 2026 के दिन गुरु सुबह में 08 बजकर 58 मिनट पर वक्री से मार्गी हो जाएंगे। पिछले साल में नवंबर के समय में गुरु ने वक्री चाल चलना शुरू की थी। गुरु लगभग 120 दिन तक वक्री रहे हैं और अब मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में गुरु की इस मार्गी चाल से कुछ राशियों को जबरदस्त फायदा हो सकता है तो कुछ के लिए टाइम थोड़ा सा स्ट्रेस भी ला सकता है। इस साल में 13 दिसंबर 2026 तक गुरु मार्गी चाल में गोचर करने वाले हैं। आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से किन राशियों के लिए समय शानदार साबित हो सकता है-

120 दिन तक वक्री गुरु होंगे मार्गी, कल से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

कन्या राशि वालों के लिए 120 दिन तक वक्री गुरु का मार्गी होना कैसा रहेगा?

गुरु के मार्गी चाल में गोचर करने से कन्या राशि को फायदा हो सकता है। करियर से जुड़ी जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा। बिजनेस के मामले में जरूरी कदम उठा सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। कमाई करने के नए आइडिया सामने आ सकते हैं।

सिंह राशि वालों के लिए 120 दिन तक वक्री गुरु का मार्गी होना कैसा रहेगा?

सिंह राशि के लिए गुरु का मार्गी चाल में गोचर करना लाभकारी साबित हो सकता है। कारोबार में सफलता मिल सकती है। बातचीत की स्किल्स में सुधार होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कुछ जातकों को नई जॉब मिल सकती है। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपनों के साथ समय बिताएंगे।

कर्क राशि वालों के लिए 120 दिन तक वक्री गुरु का मार्गी होना कैसा रहेगा?

गुरु के मार्गी चाल में गोचर करने से कर्क राशि के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों को बड़ी डील मिल सकती है। धन वृद्धि की संभावना है। करियर के मामले में बेहतरीन ऑफर भी मिल सकता है। बॉस के साथ रिश्ते में सुधार होगा। कुछ जरूरी डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। बातचीत से किसी भी प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकाला जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 10 मार्च: इन 4 राशियों की अच्छी होगी इनकम, खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष समेत 12 राशियों के लिए 10 मार्च का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध गोचर करेंगे राहु के नक्षत्र में
ये भी पढ़ें:31 मार्च तक इन 3 राशियों का जीवन वरदान से कम नहीं, खिल उठेगी किस्मत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!