गणेश चतुर्थी पर इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, किस्मत देगी साथ
Rashifal Ganesh Chaturthi Horoscope 2025: गणेश चतुर्थी पर इस साल कई शुभ अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इस साल ग्रहों की शुभ चाल व योगों का निर्माण होने से गणेश चतुर्थी पर कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है।

Rashifal Ganesh Chaturthi Horoscope: गणेश चतुर्थी पर इस साल कई शुभ योगों का अद्भुत संयोग बना रहा है। गणेश चतुर्थी पर नवपंचम राजयोग, बुध, शुक्र कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण योग, गजकेसरी योग, मंगल और चंद्रमा कन्या राशि में महालक्ष्मी योग बना रहे हैं। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शुक्ल योग, रवि योग और शुभ योग बन रहे हैं। पंचांग के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5.57 बजे से 6.04 तक रहेगा। रवि योग सुबह 5.57 बजे से 6.04 बजे तक मान्य होगा। इस दिन शुभ योग सुबह से दोपह 12.35 बजे तक मान्य होगा। इसके बाद शुक्ल योग बनेगा। गणेश चतुर्दशी के दिन हस्त नक्षत्र प्रात: काल से लेकर सुबह 6.04 बजे तक है। उसके बाद चित्रा नक्षत्र प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर ग्रहों की चाल व शुभ योगों का निर्माण इस दिन को बेहद खास बना रहा है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी का दिन किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा-
गणेश चतुर्थी पर इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, किस्मत देगी साथ
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन फलदायी साबित होगा। इस राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। यह दिन आपके लिए किसी शुभ काम के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों के लिए इन्वेस्ट करना भी लाभकारी साबित होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।
कर्क राशि: गणेश चतुर्थी का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित होने वाला है। धन-दौलत में वृद्धि हो सकती है। इस दिन घर के सदस्यों संग वक्त बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही व्यापर में मुनाफा भी हो सकता है। सामाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा।
कन्या राशि: गणेश चतुर्थी का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। गणेश जी की कृपा से भाग्य साथ देगा। घर-परिवार में सुख-सम्पत्ति बनी रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। वहीं, सोच समझ कर निवेश करना बेहतर रहेगा। सेहत पर ध्यान दें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन