Ganesh Chaturthi 2025 Timing Pooja Ganesh Sthapna Muhurat of 12 cities including Mumbai Delhi Noida Jaipur गणेश चतुर्थी पूजा कब करें, जानें मुंबई, दिल्ली, नोएडा, जयपुर समेत 12 शहरों का गणेश स्थापना मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गणेश चतुर्थी पूजा कब करें, जानें मुंबई, दिल्ली, नोएडा, जयपुर समेत 12 शहरों का गणेश स्थापना मुहूर्त

 Ganesh Chaturthi 2025 Timing Pooja Ganesh Sthapna Muhurat: गणेश चतुर्थी तिथि पर शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर विधिपूर्वक पूजन की परम्परा निभानी चाहिए। जानिए गणेश चतुर्थी पर पूजा और मूर्ति स्थापना के लिए आपके शहर का शुभ समय क्या रहेगा-

Tue, 26 Aug 2025 05:25 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गणेश चतुर्थी पूजा कब करें, जानें मुंबई, दिल्ली, नोएडा, जयपुर समेत 12 शहरों का गणेश स्थापना मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2025 Timing Pooja: विनायक चतुर्थी और गणेश चौथ के नाम से भी गणेश चतुर्थी को जाना जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनेगी। गणेश जी ज्ञान और दुख व मुसीबतों को दूर करने वाले देवता माने जाते हैं। किसी भी पूजा या शुभ कार्य शुरू करने से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी तिथि पर शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर विधिपूर्वक पूजन की परम्परा निभानी चाहिए, जो अधिक लाभदायक होती है। शहर के अनुसार, शुभ मुहूर्त में थोड़ा अंतर आ सकता है। इसलिए आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर पूजा और स्थापना के लिए शुभ समय-

गणेश चतुर्थी पूजा कब करें?

पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर पूजन व स्थापना का उत्तम मुहूर्त मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त- 11:05 ए एम से 01:40 पी एम तक रहेगा।

जानें मुंबई, दिल्ली, नोएडा, जयपुर समेत 12 शहरों का गणेश स्थापना मुहूर्त

11:05 ए एम से 01:40 पी एम - नई दिल्ली

11:24 ए एम से 01:55 पी एम - मुम्बई

11:05 ए एम से 01:39 पी एम - नोएडा

11:11 ए एम से 01:45 पी एम - जयपुर

11:02 ए एम से 01:33 पी एम - हैदराबाद

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गणेश चतुर्थी पर 2 घंटे 34 मिनट्स का उत्तम मुहूर्त, जानें सुबह से शाम तक मूर्ति स

11:06 ए एम से 01:40 पी एम - गुरुग्राम

11:07 ए एम से 01:42 पी एम - चण्डीगढ़

11:21 ए एम से 01:51 पी एम - पुणे

10:22 ए एम से 12:54 पी एम - कोलकाता

11:07 ए एम से 01:36 पी एम - बेंगलूरु

11:25 ए एम से 01:57 पी एम - अहमदाबाद

10:56 ए एम से 01:25 पी एम - चेन्नई

गणेश पूजा कैसे करें?

धूम-धाम के साथ भगवान श्री गणेश को अपने घर लाएं। मूर्ति की स्थापना करने के बाद प्रभु का जलाभिषेक करें। इसके बाद भगवान को वस्त्र और आभूषणों से सजाएं। गणपति बप्पा को पीले या लाल रंग के चंदन का तिलक लगाएं। प्रभु पर पीले रंग के फूल, अक्षत, कलवा और दूर्वा घास चढ़ाएं। अब धूप और घी के दीपक से भगवान गणेश जी की आरती करें। प्रभु को पांच फल और लड्डुओं का भोग लगाएं। गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। इसके बाद क्षमा प्रार्थना करना ना भूलें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 27 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!