Chandra grahan 2026 in india date and time in hindipurnima lunar eclipse 2026 and sutak kaal kab Lunar Eclipse 2026: नए साल में इस दिन पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा, सूतक भी होगा मान्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Lunar Eclipse 2026: नए साल में इस दिन पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा, सूतक भी होगा मान्य

2026 mein chandra grahan kab lagega:नए साल में मार्च में बल्ड मून रहेगा। इस साल 3 मार्च को होगा। ऐसे में होलिका दहन किस दिन होगा, इसको लेकर कंफ्यूजन की स्थिति रहेगी। ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3.20 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 6.45 तक रहेगा।

Fri, 2 Jan 2026 01:19 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Lunar Eclipse 2026: नए साल में इस दिन पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा, सूतक भी होगा मान्य

नए साल में मार्च में बल्ड मून रहेगा। इस साल 3 मार्च को होगा। ऐसे में होलिका दहन किस दिन होगा, इसको लेकर कंफ्यूजन की स्थिति रहेगी। ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3.20 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 6.45 तक रहेगा। इस दिन चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा, इसलिए इसे ब्लडमून कहा जा रहा है। इस दिन भारत में शाम को भारत में ग्रहण लगा चांद दिखाई देगा। इस बार पूर्णिमा दो दिन रहेगी, अब होलिका दहन किस दिन होगा, इसको लेक कंफ्यूजन ही है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन सोमवार 2 मार्च शाम 05:55 से शुरु हो रही है, जो की 3 मार्च दिन मंगलवार शाम काल 5:07 तक मान्य होगी।

ऐसे में ग्रहण के कारण शुभ कार्य नहीं होंगे
चंद्र ग्रहण में शुभ कार्य नहीं होते हैं। वर्ष 2026 में 3 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन भारतवर्ष में खग्रास चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। नौ घंटे पहले 3 मार्च को सुबह 6:20 बजे सूतक लग जाएंगे। शास्त्रों के अनुसार सूतकों में कोई भी शुभ कार्य नहीं होगी। इस ग्रहण के सूतक पातक दोष मान्य होंगे इस ग्रहण के पश्चात दान पुण्य करना गंगा स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पौष पूर्णिमा पर क्या करें लक्ष्मी जी और चंद्रमा से जुड़े उपाय, भरे रहेंगे भंडारे
ये भी पढ़ें:तुला वार्षिक राशिफल 2026: तुला करियर और फाइनेंस के मामले में कैसा रहेगा नया साल?
ये भी पढ़ें:कन्या वार्षिक राशिफल 2026 : 2026 में कन्या राशि वालों का करियर और फाइनेंस कैसा र
ये भी पढ़ें:सिंह वार्षिक राशिफल 2026: नया साल करियर और फाइनेंस को लेकर कैसा रहेगा

इस साल और कितने ग्रहण

इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। ये साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसका सूतक मान्य नहीं होगा। इसके अलावा साल के दूसरे महीने में वल्याकार सू्य ग्रहण होगा। ये अंटार्कटिका और दक्षिणी अफ्रीका में दिखेगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। आने वाले साल में 2 सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। नए साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगेगा,इसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाएगा। यह ग्रहण 17 फरवरी 2026 के दिन लगने वाला है।साल का दूसरा सूर्य ग्रहण श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण 12 अगस्त 2026 के दिन लगने वाला है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!