Horoscope Saturn Rashifal Mercury Transit in Pisces After 30 years bring significant financial gains to these 3 zodiacs 30 साल बाद शनि, बुध आएंगे मीन राशि में, इन 3 राशियों को खूब होगा धन लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

30 साल बाद शनि, बुध आएंगे मीन राशि में, इन 3 राशियों को खूब होगा धन लाभ

Horoscope Saturn Rashifal Mercury Transit in Pisces 2026 : बुध के गुरु की राशि में एंटर करते ही शनि के साथ युति बनेगी। कुंभ राशि से मीन राशि में बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

Tue, 17 Feb 2026 07:02 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
30 साल बाद शनि, बुध आएंगे मीन राशि में, इन 3 राशियों को खूब होगा धन लाभ

Horoscope Saturn Rashifal Mercury Transit in Pisces: बुद्धि, जुबान, और व्यापार के कारक बुध कुछ दिनों में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। कर्मों के फलदाता शनि इस समय मीन राशि में विराजमान हैं। जल्द ही बुध भी मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, लगभग 30 सालों के बाद शनि और बुध की युति मीन राशि में बनने जा रही है। इस बार ये युति गुरु की मीन राशि में बनने जा रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, अप्रैल में बुध अपनी राशि बदलेंगे। कुंभ राशि से मीन राशि में बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए टाइम कुछ मुश्किल साबित हो सकता है। बुध के गुरु की राशि में एंटर करते ही शनि के साथ युति बनेगी। शनि और बुध की ये जोड़ी 29 अप्रैल तक रहेगी। आइए जानते हैं शनि और बुध की युति से किन राशियों की किस्मत सोने की तरह चमक सकती है-

30 साल बाद शनि, बुध आएंगे मीन राशि में, इन 3 राशियों को खूब होगा धन लाभ

मिथुन राशि के लिए शनि और बुध का गोचर कैसा रहेगा?

गुरु की मीन राशि में शनि और बुध की युति बनना मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिल सकता है। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

मीन राशि के लिए शनि और बुध का गोचर कैसा रहेगा?

मीन राशि वालों के लिए गुरु की मीन राशि में शनि और बुध की युति बनना लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।

वृषभ राशि के लिए शनि और बुध का गोचर कैसा रहेगा?

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु की मीन राशि में शनि और बुध की युति बनना शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में सूर्य, इन 3 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:16 से 22 फरवरी तक कुंभ राशि समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा प्रॉफिट
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!