Rashifal Budh Gochar mithun rashi Horoscope Mercury Transit in Gemini positive effect on zodiac signs Budh Gochar: 6 जून से इन 4 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, जब बुध करेंगे मिथुन गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh Gochar: 6 जून से इन 4 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, जब बुध करेंगे मिथुन गोचर

Budh Gochar June: बुध के मिथुन गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। बुध के मिथुन राशि में जाने से कुछ राशियों को अच्छे फल मिलेंगे। जानें बुध गोचर की लकी राशियां-

Wed, 4 June 2025 07:38 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Budh Gochar: 6 जून से इन 4 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, जब बुध करेंगे मिथुन गोचर

Budh Gochar June Horoscope: ग्रहों के राजकुमार बुध 06 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बुध का मिथुन गोचर 6 जून को सुबह 09 बजकर 29 मिनट पर होगा और 21 जून तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। बुध के मिथुन राशि में जाने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। जानें बुध का मिथुन गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

1. वृषभ राशि- बुध का मिथुन गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। बुध के प्रभाव से आपकी आय में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रोजी-रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल का सिंह गोचर इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन

2. सिंह राशि- सिंह राशि के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन का आगमन होगा। आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी पेशा के लिहाज से यह समय अच्छा रहने वाला है।

3. मकर राशि- मकर राशि वालों को नौकरी पेशा में शुभ फल मिलेंगे। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलने की संभावना है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्जला एकादशी पर बन रहे कई शुभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

4. मीन राशि- मीन राशि के लिए बुध गोचर शुभ रहने वाला है। करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती है। व्यापार में नई पार्टनरशिप का मौका मिल सकता है। निवेश का लाभ मिल सकता है। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!