horoscope nirjala ekadashi 2025 lucky zodiac signs rashifal gets positive results Nirjala ekadashi: निर्जला एकादशी पर बन रहे कई शुभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Nirjala ekadashi: निर्जला एकादशी पर बन रहे कई शुभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Nirjala ekadashi rashifal: निर्जला एकादशी पर बनने वाले कई शुभ संयोग कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान करेंगे। जानें निर्जला एकादशी की लकी राशियां-

Wed, 4 June 2025 06:00 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Nirjala ekadashi: निर्जला एकादशी पर बन रहे कई शुभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Nirjala ekadashi rashifal 2025: हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। इस व्रत में अन्न व जल ग्रहण करने की मनाही होती है। इस साल निर्जला एकादशी व्रत 06 जून को रखा जाएगा। इस साल निर्जला एकादशी पर बनने वाले कई शुभ संयोग कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान करेंगे। निर्जला एकादशी पर बुध के मिथुन गोचर से भद्र राजयोग बनेगा। इसके साथ ही मिथुन राशि में बुध और गुरु की युति बनेगी। निर्जला एकादशी पर रवि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। निर्जला एकादशी पर बनने वाले शुभ संयोग मेष, मिथुन व सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 06 और 07 जून दोनों दिन रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत? जानें पंडित जी से

1. मेष राशि- निर्जला एकादशी पर बनने वाले शुभ संयोग मेष राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। मेष राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है और आपकी मेहनत से पदोन्नति की भी संभावना है। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।

2. मिथुन राशि- निर्जला एकादशी का दिन मिथुन राशि वालों को कई लाभ मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा और कमाई में वृद्धि होगी। आपका बैंक बैलेंस अच्छा होगा। खर्चों पर कंट्रोल होगा और बचत करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष से भी आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। सेहत में सुधार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्जला एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को निर्जला एकादशी के दिन बनने वाले शुभ संयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। करियर में लाभ होगा। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे भविष्य में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। पुराने निवेश से अचानक धन लाभ होने की संभावना है और इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में स्थिरता आएगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!