Horoscope Mars Transit in Leo Mangal rashi parivartan in singh rashi these 3 zodiac signs are luckiest मंगल का सिंह गोचर इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगल का सिंह गोचर इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन

Mangal Gochar: मंगल जून महीने में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का सिंह गोचर तीन राशियों को शुभ फल प्रदान करेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Wed, 4 June 2025 04:00 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मंगल का सिंह गोचर इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन

Mangal Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। मंगल युद्ध, साहस, उत्साह व पराक्रम के कारक माने गए हैं। मंगल एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। 07 जून को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में मंगल 28 जुलाई 2025 तक गोचर करेंगे। करीब 2 महीने तक सिंह राशि में मंगल गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों को मंगलदेव की कृपा से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इन राशि वालों को धन-संपदा के साथ मान-सम्मान में वृद्धि मिल सकती है। जानें मंगल गोचर की लकी राशियां-

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ रहने वाला है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आप उच्चाधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। घर में कोई उत्सव या मांगलिक कार्यक्रम संभव है। वाणी मधुर रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसरों की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कद बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध उदय से इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, 8 जून से शुरू होगा अच्छा समय

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर अनुकूल रहने वाला है। मंगलदेव की कृपा से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। यात्रा का योग बनेगा। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मंगल राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको अपनी स्किल व क्षमता दिखाने के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। सेहत में सुधार होगा। बिजनेस में वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक रूप से आप समृद्ध होंगे और धन की बचत करने में सफल रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में शुक्र एक नहीं बल्कि दो बार बदलेंगे नक्षत्र, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!