Mangal Rashifal Mars Transit 2025 Leo Horoscope time is very auspicious for these 3 zodiacs till 27 July मंगल सिंह राशि में कब तक, 27 जुलाई तक इन 3 राशियों के लिए समय बेहद शुभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगल सिंह राशि में कब तक, 27 जुलाई तक इन 3 राशियों के लिए समय बेहद शुभ

Mangal Rashifal Mars Transit 2025: इस समय सूर्य की राशि में मंगल यानि ग्रहों के सेनापति विराजमान हैं। मंगल की चाल से कुछ राशियों की करियर व कारोबार की स्थिति सुधार सकती है।

Mon, 9 June 2025 06:38 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मंगल सिंह राशि में कब तक, 27 जुलाई तक इन 3 राशियों के लिए समय बेहद शुभ

Mangal Rashifal Mars Transit, मंगल सिंह राशि में कब तक: इस समय मंगल सिंह राशि में विराजमान हैं, जो सीधी चाल में संचरण कर रहे हैं। 7 जून, 2025 के दिन सिंह राशि में मंगल का प्रवेश हुआ था। पंचांग अनुसार, 27 जुलाई तक मंगल सूर्य की राशि सिंह में ही गोचर करने वाले हैं। मंगल की चाल से कुछ राशियों की करियर व कारोबार की स्थिति सुधार सकती है और जीवन में आनंद महसूस होगा। आइए जानते हैं मंगल की चाल किन राशियों की किस्मत मजबूत कर सकती है-

इन 3 राशियों के लिए समय बेहद शुभ

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगल की स्थिति फायदेमंद मानी जा रही है। करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा। रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही अनेक कार्यों को अंजाम देकर सामाजिक क्षेत्र में भी आप मान-सम्मान और पहचान हासिल कर सकेंगे।

कर्क राशि: मंगल की चाल कर्क राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। जीवन में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। समाज को प्रभावित करने और आकर्षित करने की आपकी क्षमता तेज होगी। भीड़ से अलग सोचेंगे और नेतृत्व की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। यात्रा करने की भी संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सफल रहेंगे।

तुला राशि: मंगल की सीधी चाल से तुला राशि के लोगों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में बनाई गयी योजनाओं से सफलता मिलने की संभावना अधिक है। काम की तारीफ होगी साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कमाई के नए सोर्स भी बन सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से बुध राहु के नक्षत्र में, 15 जून तक इन 3 राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:21 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, सूर्य के गोचर का कमाल
ये भी पढ़ें:Rashifal: 10 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!