premanand maharaj answers which mantra makes the mind calm ऐसा कौन सा मंत्र है जिससे मन का भटकना बंद होता है? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

ऐसा कौन सा मंत्र है जिससे मन का भटकना बंद होता है? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब

Premanand Maharaj New Pravachan: प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में अपने प्रवचन में उस मंत्र को लेकर बात की है जिससे मन का भटकना बंद हो जाता है। उनके अनुसार नाम जप करने से संसार का हर सुख मिल जाता है लेकिन इसके लिए कौन सा मंत्र सबसे सही होता है? इसके बारे में नीचे विस्तार से जानें…

Wed, 26 Nov 2025 03:51 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
ऐसा कौन सा मंत्र है जिससे मन का भटकना बंद होता है? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब

Premanand Maharaj Pravachan: वृंदावन के महान संत प्रेमानंद महाराज हमेशा लोगों को नाम जप के लिए प्रेरित करते हैं। उनके मुताबिक नाप जप और अच्छे कर्म करके हम इस मनुष्य जीवन को सफल बना सकते हैं। जहां कई लोग लंबे समय से नाप जप करते आ रहे हैं, वहीं कई लोगों ने इसे नया-नया ही शुरू किया है। शुरुआत में कई तरह की दिक्कतें आती हैं, जैसे मन का भटकना या फिर समय ना मिलना। ऐसे में एक शख्स ने प्रेमानंद महाराज के प्रवचन के दौरान पूछा कि ऐसा कौन सा मंत्र जप करें कि जिससे मन भटकना बंद हो जाए और भगवान में मन लग जाए? इस पर प्रेमानंद महाराज ने बड़ा ही प्यारा जवाब दिया। नीचे विस्तार से जानें उनका जवाब...

कौन सा मंत्र है सबसे सही?

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जो पंसद आए, सबसे समान सामर्थ्य विराजमान है। राम जपो, कृष्ण जपो, राधा जपो, हरि जपो, शिव जपो, गोविंद जपो, जो नाम प्रिय लगे। सबसे समान सामर्थ्य विराजमान है लेकिन जपो। जपने से पावर आता है। जितना जप करोगे उतना आत्मशक्ति बढ़ेगी। खूब भजन करो। पहला तो ये नियम ले लें कि मुझे लाभ मिले ना मिले, शांति मिले ना मिले, कल्याण हो ना हो। मुझे भजन करना है क्योंकि अगर हम लाभ के चक्कर में पड़ेंगे तो हमें लगेगा कि 10 दिन हो गए हमें जपते हुए लेकिन लाभ नहीं हुआ। इसके बाद हमारी अरुचि होने लगेगी भजन में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व जन्म का फल इस जन्म में मिलता है? प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

मिलेगा लोक-परलोक का सुख

हमको नियम लेना है, भजन करना है। लाभ हो या ना हो। पक्का मंगल हो जाएगा। पक्का लाभ प्राप्त हो जाएगा। पक्का आनंद प्राप्त हो जाएगा। लोक परलोक के हर सुख आपको प्राप्त हो जाएंगे। विश्वास करो। हमारी बात पर विश्वास कर लो। लोग जो है वो बात पर कम विश्वास करते हैं और जादू टोना पर ज्यादा विश्वास करते हैं। जैसे जंतुर भर के दे दो तो विश्वास कर लेंगे। कलावा बांध दो तो विश्वास कर लेंगे लेकिन बात बता दो। पूरे जीवन तप करके भजन करके कोई बात बताओ तो वो बात नहीं माननी है। अगर बात मान लो तुम्हें किसी के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन्म कुंडली बनानी जरूरी है? जान लें प्रेमानंद महाराज का जवाब

भगवान के नाम जप से होगा लाभ

किसी भी बाहरी बात की जरूरत नहीं है। मुख में अगर भगवान का नाम है तो आप विजयी ही विजयी हैं। पक्का बात समझ लो। भगवान का स्मरण करते रहो। भगवान का नाम जप करो। जीनव मंगलमय हो जाएगा। भगवान में बड़ी सामर्थ्य है बस विश्वास रख के नाम जप करो।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!