पूर्व जन्म का फल इस जन्म में क्यों मिलता है? जानें क्या बोलें प्रेमानंद महाराज
Premanand Maharaj Pravachan about Past Life: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज ने अपने एक प्रवचन के दौरान पूर्व जन्म के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमें पूर्व जन्म का फल मिलता है या नहीं?

पूर्व जन्म की बातों में लोग काफी इंटरेस्ट लेते हैं। पूर्व जन्म की चीजें कितनी सही है कितनी नहीं, इसका दावा करने वाले भी कई लोग हैं। वहीं आपने ये सुना होगा कि पूर्व जन्म का फल हमें इस जन्म में जरूर मिलता है। इस पर कई लोग विश्वास करते हैं और कई लोग इसे नहीं मानते हैं। वहीं वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज ने भी इस पर अपनी राय सामने रखी है। एक महिला ने प्रवचन के दौरान पूछा कि पूर्व जन्म का फल इस जन्म में क्यों मिलता है? इस पर प्रेमानंद महाराज ने जो जवाब दिया है, उसे विस्तार से नीचे पढ़िए।
प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब
इस सवाल के जवाब में प्रेमानंद महाराज ने कहा कि कत्ल आज करोगे को फांसी पर आज ही चढ़ जाओगे क्या? दस-पांच साल मुकदमा चलता है कि नहीं चलता है? तो हमारी बहुत बड़ी न्यायालय है जहां समस्त ब्रह्मांड का न्याय होता है। 100-100 जन्म का पुराना पाप भोगना पड़ता है तो बहुत पुराना दंड हमको भोगना पड़ सकता है। हमारी एक ही न्यायालय है और वो है भगवान की। जब उस दरबार से पास होता है तो किसी गवाही की जरूरत नहीं होती है। कोई घूस भी नहीं चलती है और जीव को भोगना ही पड़ता है। बड़ी न्यायालय है, रजिस्टर लेट खुलता है, तुरंत नहीं खुल जाता है। लेट खुलता है लेकिन जब खुलता है तो हिसाब पक्का होता है।
अच्छे कर्म से होगा कल्याण
प्रेमानंद महाराज ने इसी कड़ी में आगे कहा कि होश में रहो। पाप कर्म जो किया वो अंतर्ध्यान हो गया। वो तुम्हें समय पर दंड देगा। पाप कर्म मत करो। अच्छे कर्म करो। लेट इसलिए हो जाते हैं क्योंकि अनंत ब्रह्मांडों का हिसाब हमारे भगवान के पास हैं। इस वजह से अपने कर्म हमेशा सही रखो। बता दें कि प्रेमानंद महाराज हमेशा लोगों को नाम जप के लिए प्रेरित करते हैं। उनका कहना है कि इस मनुष्य शरीर का कल्याण नाप जप से ही होगा। दिन भर में कुछ मिनट के लिए अपने आराध्य को याद करने से मन की शांति मिलती है। साथ ही इस मनुष्य शरीर का जीवन लक्ष्य के करीब पहुंच जाता है।




साइन इन