Pisces Weekly Horoscope 31 May-6 June 2026 Meen Saptahik Rashifal Predictions मीन साप्ताहिक राशिफल: मीन राशि के लिए 31 मई से 6 जून का सप्ताह कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मीन साप्ताहिक राशिफल: मीन राशि के लिए 31 मई से 6 जून का सप्ताह कैसा रहेगा?

Pisces Weekly Horoscope 31 May-6 June 2026 Saptahik Meen Rashifal Predictions: राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है।

Sun, 31 May 2026 07:19 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मीन साप्ताहिक राशिफल: मीन राशि के लिए 31 मई से 6 जून का सप्ताह कैसा रहेगा?

Pisces Weekly Horoscope 31 May-6 June 2026 Meen Saptahik Rashifal, मीन साप्ताहिक राशिफल: मीन राशि वालों इस सप्ताह करियर के अवसर अप्रत्याशित रूप से दस्तक दे सकते हैं, जो आपको मोटिवेट करेंगे। चाहे यह आपके पर्सनल जीवन, आपके करियर, या आपके वित्त से संबंधित हो, अब समय आ गया है कि आप दूसरों से हटकर सोचें। पॉजिटिव रहें। हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट को अपनाएं।

मीन राशि के लिए 31 मई से 6 जून का सप्ताह कैसा रहेगा?

मीन राशि का इस सप्ताह का लव राशिफल कैसा रहेगा?

प्रेम के मामले में यह पूरा सप्ताह आपके लिए बेहद शानदार और भाग्यशाली रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही प्रेम संबंधों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। हर दृष्टिकोण से आपके रिलेशन में मधुरता और मजबूती दिखाई दे रही है। सप्ताह के मध्य में आप दोनों एक-दूसरे के व्यावसायिक जीवन से भी जुड़ेंगे और एक-दूसरे को सपोर्ट करेंगे। सप्ताह के अंत में पार्टनर के साथ किसी सुखद यात्रा पर जाने का मजबूत संकेत है। आप दोनों मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत आनंदित रहेंगे।

मीन राशि का इस सप्ताह का करियर और धन राशिफल कैसा रहेगा?

इस सप्ताह आपके करियर की स्थिति बहुत ही अच्छी होने वाली है, क्योंकि इस पूरे सप्ताह भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है। इस हफ्ते चंद्रमा पूरे समय आपके नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे मीन राशि के जातकों के लिए हर दृष्टिकोण से सेहत, लव और व्यापार के मामले में सप्ताह की शुरुआत, मध्य और अंत सब कुछ बहुत ही उत्तम दिखाई पड़ रहा है।

सप्ताह की शुरुआत निवेश और काम से जुड़े फैसलों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी रहेगी। इस सप्ताह के मध्य का समय भी आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने और धन निवेश के लिए बहुत ही श्रेष्ठ साबित होगा। सप्ताह के अंत में व्यापार के सिलसिले में या प्रेमपूर्वक कोई बड़ी यात्रा संभव है, जो आपके कार्यक्षेत्र को और बेहतर बनाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल 31 मई: आज इन 4 राशियों के पास आएगा पैसा ही पैसा, 2 राशियां न लें रिस्क
ये भी पढ़ें:1 से 30 जून तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी ही चांदी, बरसेगा धन

मीन राशि का इस सप्ताह का सेहत राशिफल कैसा रहेगा?

सप्ताह की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। इस हफ्ते की शुरुआत नवम भाव के चंद्रमा से हो रही है और चंद्रमा आपकी कुंडली के गवर्नर (भाग्येश) भी हैं। इसलिए शुरुआत बहुत ही पॉजिटिव होगी। इन दिनों लग्न के शनि और द्वादश भाव के राहु के कारण आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी और आपको थोड़ा ध्यान रखना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद ग्रहों की विशेष अनुकूलता के कारण यह पूरा सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत शुभकारी रहने वाला है। इस दौरान किसी भी तरीके की कोई अशुभता नहीं दिखाई पड़ रही है। सप्ताह के मध्य में भी चंद्रमा के दशम और एकादश भाव में रहने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। सप्ताह का अंत भी सेहत के लिहाज से बहुत बढ़िया और ऊर्जावान बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-7 जून तक इन 6 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, ये 2 राशियां रहें सावधान
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों के शानदार दिन शुरू, गुरु के नक्षत्र में शुक्र गोचर से होगा बंपर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!