शनिवार को पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करने से क्या लाभ होता है? पढ़ें पूजा की सरल विधि
panchmukhi hanuman puja: अक्सर हम हनुमान जी को एक मुख वाला ही देखते हैं, लेकिन हनुमान जी का भी एक विराट स्वरूप है, जिसमें वह पंचमुखी हनुमान बन जाते हैं। यह रूप भक्तों पर करुणा करने के लिए लिया गया था। इसलिए अधिकतर घरों में हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर मिल जाती है और उन्हीं की पूजा की जाती है।

हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसी तरह मंगलवार और शनिवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। शनिवार की बात करें, तो इस दिन शनि देव के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा-अर्चना होती है। अक्सर हम हनुमान जी को एक मुख वाला ही देखते हैं, लेकिन हनुमान जी का भी एक विराट स्वरूप है, जिसमें वह पंचमुखी हनुमान बन जाते हैं। यह रूप भक्तों पर करुणा करने के लिए लिया गया था। इसलिए अधिकतर घरों में हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर मिल जाती है और उन्हीं की पूजा की जाती है। खासकर शनिवार के दिन यदि पंचमुखी हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाए, तो विशेष लाभ प्राप्त होता है। चलिए जानते हैं कि शनिवार को पंचमुखी हनुमान जी की पूजा कैसे करें और इससे क्या लाभ प्राप्त होता है।
पंचमुखी हनुमान जी का महत्व
पंचमुखी हनुमान का स्वरूप अत्यंत दुर्लभ, प्रभावशाली और तंत्र शास्त्र में विशेष महत्व रखने वाला माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिव्य रूप उस समय प्रकट हुआ जब हनुमान ने पाताल लोक में जाकर अहिरावण और महिरावण का वध किया था। इस स्वरूप के पांचों मुख अलग-अलग शक्तियों और अर्थों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
पंचमुखी हनुमान के पांच मुखों का महत्व
पहला मुख – वानर स्वरूप (पूर्व दिशा)
यह मुख शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला माना जाता है और साहस व पराक्रम का प्रतीक है।
दूसरा मुख – गरुड़ स्वरूप (पश्चिम दिशा)
यह स्वरूप जीवन की बाधाओं, रोगों और नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में सहायक होता है।
तीसरा मुख – वराह स्वरूप (उत्तर दिशा)
यह मुख लंबी आयु, यश और शारीरिक-मानसिक शक्ति प्रदान करने वाला माना जाता है।
चौथा मुख – नरसिंह स्वरूप (दक्षिण दिशा)
यह स्वरूप भय, तनाव और नकारात्मकता को समाप्त कर सुरक्षा प्रदान करता है।
पांचवां मुख – अश्व स्वरूप
यह मुख इच्छाओं की पूर्ति और जीवन में सफलता दिलाने वाला माना जाता है।
शनिवार को कैसे करें पंचमुखी हनुमान जी की पूजा
1. शनिवार को पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति/तस्वीर घर में स्थापित करें.
2.पंचमुखी हनुमान कवच या पंचमुखी हनुमान स्तोत्र का पाठ करें।
3. इसके बाद चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
4. फिर लाल चंदन, लाल पुष्प, सिंदूर जरूर चढ़ाएं।
5. हनुमान चालीसा के बाद यह मंत्र 11 बार बोलें-
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ।
पंचमुखी हनुमान जी की पूजा से लाभ
पंचमुखी हनुमान जी की उपासना बेहद प्रभावशाली और कल्याणकारी मानी जाती है। मान्यता है कि उनका यह स्वरूप भक्तों की हर दिशा से रक्षा करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा
पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करने से बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा और तंत्र-मंत्र जैसी बाधाओं से बचाव होता है।
भय और परेशानियों का नाश
इनकी आराधना से मन का डर दूर होता है और जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।
साहस और आत्मबल में वृद्धि
यह स्वरूप शक्ति, भक्ति और पराक्रम का प्रतीक है। पूजा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता मिलती है।
बुद्धि और ज्ञान में बढ़ोतरी
पंचमुखी हनुमान की पूजा-अर्चना करने से एकाग्रता, समझ और सीखने की क्षमता में सुधार होता है।
सुख-समृद्धि और स्थिरता
नियमित पूजा से घर में शांति बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में मजबूती के साथ समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
शनि दोष से राहत
शनिवार के दिन पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है और शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन