Hanuman Jayanti 2026 What auspicious offerings should be made to Bajrangbali on Hanuman Jayanti Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को कौन सी शुभ चीजें अर्पित करनी चाहिए?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को कौन सी शुभ चीजें अर्पित करनी चाहिए?

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती हनुमान जी के भक्तों के लिए विशेष रूप से महत्व रखता है। हर साल, हनुमान जी का जन्मदिन दो बार मनाया जाता है। इस साल चैत्र महीने में हनुमान जयंती 2 अप्रैल 206 को मनाई जाएगी।

Sat, 14 March 2026 03:33 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को कौन सी शुभ चीजें अर्पित करनी चाहिए?

हनुमान जयंती हनुमान जी के भक्तों के लिए विशेष रूप से महत्व रखता है। हर साल, हनुमान जी का जन्मदिन दो बार मनाया जाता है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, एक बार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को, जिसे हनुमान जन्मोत्सव कहते हैं। दूसरी बार चैत्र महीने की पूर्णिमा को, जिसे हनुमान जयंती कहते हैं। इस साल चैत्र महीने में हनुमान जयंती 2 अप्रैल 206 को मनाई जाएगी। इस दिन बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग उनकी मन पसंद चीजें अर्पित करते हैं। चलिए जानते हैं इस दिन उन्हें क्या अर्पित करना चाहिए।

लाल रंग की वस्तुएं अर्पित करें

हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लाल रंग के फूल, सिंदूर, बूंदी, बेसन के लड्डू, आदि चीजें प्रिय हैं। हनुमान जयंती के दिन आप हनुमान जी को ये 5 चीजें चढ़ा सकते हैं। इससे आपकी परेशानियां दूर होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी को चोला चढ़ाने से क्या होता है?

केला

हनुमान जयंती के दिन केले बजरंग बली को चढ़ा सकते हैं। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा लोग आपकी इज्जत करेंगे। यह आपका औरा तेज करने में मदद करेगा।

गुड़ और चना

हनुमान जयंती पर बजरंगबली को गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ा सकते हैं। ये दोनों चीजें हनुमान जी को बहुत प्रिय हैं, इससे आपके मंगल ग्रह को मजबूती मिलेगी। इस ग्रह के मजबूत होने से आपकी सक्रियता बढ़ती है, आत्मविश्वास अच्छा होता है और जिन लोगों की शादी में बाधा आ रही है, वह दूर होती है और प्रोपर्टी से जुड़ी दिक्कतें भी समाप्त होती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब है हनुमान जयंती? इस दिन करें ये कार्य, बजरंबली पूरी करेंगे मनोकामना

तुलसी पत्ते

तीसरी चीज जो आपको हनुमान जी को अर्पित करनी है, वो है तुलसी के पत्ते। यह बजरंग बली को बहुत प्रिय है। तुलसी जी माता लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती हैं और तुलसी जी सीता माता का इसलिए हनुमान जी को तुलसी के पत्ते चढ़ाना फलदायी होता है।

चांदी का गदा

वहीं, आप पांचवीं चीज चांदी का गदा हनुमान जी को चढ़ाते हैं, तो इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। बस आपको चांदी का गदा चढ़ाते समय अपनी इच्छा मन में बोलनी है, फिर गदे को वापस घर लेकर आना है। इस गदे को आप हमेशा अपने साथ रखें। इससे आपको डर नहीं लगेगा, नकारात्मकता दूर होती है और सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं।

पान

हनुमान जी को पान अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि पान का प्रसाद चढ़ाने से शत्रु का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसलिए हनुमान जयंती के दिन उन्हें पान अवश्य चढ़ाएं।

जलेबी

हनुमान जयंती के दिन जलेबी का भोग लगाना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस भोग से हनुमान जी सभी देवी-देवताओं की कृपा अपने भक्तों पर बरसाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Hanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल किस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती?

उपाय

इसके अलावा अगर आप हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं। इसके अलावा 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से आदमी बड़े से बड़े संकट से दूर हो जाते हैं। वहीं हनुमान जयंती पर जितना हो सके, उतना भगवान राम और हनुमान जी के नाम का जप करें, इससे संकटमोचक हनुमान आपके सभी विघ्नों को दूर कर देंगे।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!