palmistry reading remedies to strengthen the venus mount shukra parvat ko kaise majboot kare हस्तरेखा: शुक्र पर्वत को मजबूत करने के लिए करें ये 3 उपाय, नहीं होगी लग्जरी की कमी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

हस्तरेखा: शुक्र पर्वत को मजबूत करने के लिए करें ये 3 उपाय, नहीं होगी लग्जरी की कमी

Venus Mount Remedies: हथेली में शुक्र पर्वत हमारी लव लाइफ, सुख-सुविधाओंं और लग्जरी वाली लाइफ से जुड़े कई राज खोलता है। शुक्र पर्वत की बनावट से तय होता है कि इस मामले में हमारी लाइफ कैसी रहने वाली है। वहीं इसके कमजोर होने पर कई उपाय भी बताए गए हैं। 

Sat, 15 Nov 2025 07:06 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
हस्तरेखा: शुक्र पर्वत को मजबूत करने के लिए करें ये 3 उपाय, नहीं होगी लग्जरी की कमी

Shukra Parvat in Palm: हमारी हथेली में ही जिंदगी के सारे राज छिपे हुए हैं। हथेली में कई शुक्र और गुरु समेत कई ग्रहों से जुड़े पर्वत होते हैं। इन पर्वत के बनावट के आधार पर हम अपने भविष्य का अंदाजा सही से लगा सकते हैं। बात की जाए शुक्र पर्वत की तो ये हमारे अंगूठे के ठीक नीचे होता है। अंगूठे के एकदम नीचे जो उभरा हुआ हिस्सा होता है, उसे ही शुक्र पर्वत कहा जाता है। अगर ये वाला हिस्सा उभरा हुआ होता है तो इसकी वजह से जिंदगी में सुख-समृद्धि और सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती है। वहीं इसके कमजोर होने से व्यक्ति को अपने जीवन में धन-धान्य और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें देखने को मिलते हैं। ऐसे में जानते हैं कि आखिर इसका उपाय क्या है?

शुक्र पर्वत/ग्रह को ऐसे करें मजबूत

शुक्र पर्वत या शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता के हिसाब से शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही हथेली में बने शुक्र पर्वत पर शुक्रवार वाले दिन इत्र लगाना चाहिए। इससे कुंडली में शुक ग्रह के मजबूत होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन सफेद और गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: कैसा होगा लाइफ पार्टनर? इस रेखा से खुलेगा राज

करें इस मंत्र का जाप

शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार के दिन एक खास मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का संबंध मां लक्ष्मी से है। अगर शुक्र ग्रह मजबूत होता है तो जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बरसती है। ऐसे में उनकी पूजा विधि विधान के साथ करना चाहिए। बात की जाए मंत्र की तो शुक्रवार के दिन 108 बार ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का जाप सच्चे मन से करना चाहिए। इसके अलावा नहाने के पानी में शुक्रवार को गुलाबजल मिलाया जा सकता है। गुलाबजल के अलावा नहाने के पानी में कपूर का पाउडर भी डाला जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: टूटी हुई भाग्य रेखा देती है ये संकेत, ऐसे लगाएं पता

पहन सकते हैं ये रत्न

जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उन लोगों को ज्योतिषी को कुंडली दिखाकर रत्न भी धारण कर लेना चाहिए। शुक्र ग्रह से कुछ रत्नों का संबंध होता है, जिसका जिक्र रत्नशास्त्र में है। इस ग्रह की मजबूती के लिए हीरा और ओपल रत्न को पहनना से काफी लाभ मिलते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!