number horoscope numerology 14 january 2026 kal ka ank rashifal by date of birth first predictions Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 14 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 14 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

Number Horoscope Numerology 14 January 2026: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में हमेशा मूलांक के आधार पर राशिफल बनती है। मूलांक किसी भी व्यक्ति के जन्म तारीख का योग होता है। नीचे जानें कि आपके मूलांक के हिसाब से कल यानी 14 जनवरी का दिन कैसा होगा?

Tue, 13 Jan 2026 07:44 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 14 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

Number Horoscope Numerology 14 January 2026, अंक राशिफल: न्यूमेरेलॉजी की दुनिया मूलांक के इर्द-गिर्द घूमती है। मूलांक के आधार पर ही इसमें राशिफल का आकंलन किया जाता है। जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार चीजें बनती हैं। वहीं न्यूमेरेलॉजी में सब कुछ मूलांक के बेसिस पर ही होता है। मूलांक आपकी जन्म की तारीख का योग होता है। नीचे जानें कि आपके मूलांक के हिसाब के कल का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1

आज आपका कॉन्फिडेंस का लेवल अलग ही होगा। लीडरशिप क्वालिटी दिखेगी। ऑफिस में आपको आज नई जिम्मेदारी मिलने के योग है। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि किसी पर अपने विचार आज ना थोपें। पैसों के मामले में दिन सही जाएगा। परिवार में अच्छा समय बीतेगा। हेल्थ का ध्यान रखें।

मूलांक 2

आज का दिन थोड़ा इमोशनल हो सकता है। रिश्तों में कोई गलतफहमी ना हो इसलिए खुलकर बात करें। प्रोफेशनल लाइफ में धैर्य जरूर रखें। पैसों के मामले सोच-समझकर ही फैसला लें। आज मन थोड़ा चंचल रह सकता है। मेडिटेशन करेंगे तो फायदा होगा।

मूलांक 3

आज मूलांक 3 वालों का भाग्य साथ देगा। अगर आज आप कहीं इंटरव्यू देने वाले हैं तो सफलता जरूर मिलेगी। सीनियर्स का मार्गदर्शन मिल सकता है। पैसों से जुड़ा लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस आज बढ़ेगा।

मूलांक 4

आज हो सकता है कि दिन में चीजें थोड़ी मुश्किल हो। किसी चीज में अचानक से बदलाव होगा और देरी से मन परेशान हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। काम के बीच में आराम जरूर करें। साथ ही दिन की शुरुआत आज मेडिटेशन के साथ करें।

मूलांक 5

आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहने वाला है। आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। कुछ लोग ट्रैवल कर सकते हैं। आज मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा होगा। पैसों की स्थिति अब सुधरेगी। बस जल्दबाजी में कोई भी इन्वेस्टमेंट ना करें।

मूलांक 6

लव लाइफ अच्छी जाएगी। पार्टनर आप पर खूब प्यार लुटाएगा। साथ ही आपको अपने खास इंसान के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आर्ट और फैशन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ होगा। हो सकता है कि आपका खर्चा बढ़ें। ऐसे में ध्यान रखें कि अचानक से शॉपिंग का फैसला ना लें। सेहत आपकी सही रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: रात को सोने से पहले क्यों धो लेने चाहिए जूठे बर्तन? जानें नियम
ये भी पढ़ें:क्या होता है सुहाग पितर? मकर संक्रांति पर नई-नवेली दुल्हन करें ये उपाय

मूलांक 7

आज आप ज्यादा सोच-विचार कर सकते हैं। धार्मिक काम में आपका मन आज ज्यादा लगने वाला है। आज ऑफिस में आपको ज्यादा समय देना पड़ सकता है। हो सकता है कि आज आपको अकेलापन भी महसूस हो। नींद पूरी लें। खानपान का ध्यान रखें।

मूलांक 8

आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज आपको रिजल्ट धीरे-धीरे मिल सकता है। पैसों के मामले में आज सही से फैसले लें। धैर्य से काम लेंगे तो सही होगा। बड़े-बुजुर्गों के साथ आज ज्यादा समय बिताएं। जंक फूड से दूर रहें और पानी पर्याप्त मात्रा में पीने की कोशिश करें।

मूलांक 9

आज आपकी एनर्जी अच्छी रहने वाली है। कोई अधूरा काम पूरा होने वाला है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। आज ऑफिस में आपको किसी काम के लिए तारीफ मिल सकती है। शाम में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं। आज आपकी सेहत सही रहेगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!