palmistry reading hast rekha m sign in palm meaning hindi Palmistry: हाथ में हो ये निशान तो पार्टनर के लिए लॉयल होता है ऐसा इंसान, धन-संपत्ति की भी नहीं होती है कमी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Palmistry: हाथ में हो ये निशान तो पार्टनर के लिए लॉयल होता है ऐसा इंसान, धन-संपत्ति की भी नहीं होती है कमी

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ पर बना हर निशान कुछ ना कुछ कहता है। रेखाओं के अलावा कुछ पर्वत भी हैं, जिनके जरिए भविष्य का हिंट लिया जा सकता है। आज जानेंगे उस लकी निशान के बारे में जो हर किसी के हाथ में नहीं होता है।

Tue, 10 Feb 2026 03:10 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: हाथ में हो ये निशान तो पार्टनर के लिए लॉयल होता है ऐसा इंसान, धन-संपत्ति की भी नहीं होती है कमी

हमारे हाथ में कई ऐसी रेखाएं और पर्वत होते हैं, जिसकी मदद से हमें अपने भविष्य का हिंट मिल सकता है। अगर कुछ चीजें समझ ली जाए तो हम खुद के हाथ को देखकर भी काफी कुछ समझ सकते हैं। कई लोग हाथ देखने पढ़ने की कला को पेंचीदा मानते हैं। हालांकि ये आसान है। अगर कुछ निशान और रेखाओं की समझ हो जाए तो आप भी अपने हाथ को देखकर ये पता लगा सकते हैं कि आगे भविष्य में आपकी जिंदगी कैसी होगी। आज बात करेंगे एक ऐसे निशान की जो कि सिर्फ लकी इंसान के ही हाथ में हाथ में होता है। अगर ये निशान किसी के हाथ में होता है तो ऐसा इंसान अपने पार्टनर के प्रति लॉयल होता है। साथ ही इसकी जिंदगी में धन-संपत्ति की भी कोई कमी नहीं होती है। नीचे विस्तार से समझिए कि आखिर ये निशान कौन सा है और इसके क्या-क्या मतलब होते हैं?

हाथ में बना ये निशान है लकी

जिस लकी निशान की बात यहां हो रही है वो है M। बता दें कि हाथ में जीवन रेखा, मस्तिष्क और हृदय रेखा के मिलने से ये निशान बनता है। इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। हालांकि ये हर किसी के हाथ में नहीं होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस इंसान के हाथ में ये निशान होता है, उसका दिमाग बहुत तेज होता है। ऐसे लोगों में लीडरशिप क्वालिटी भी खूब होती है और ये अपने पार्टनर के प्रति लॉयल बहुत लॉयल होते हैं। साथ ही ऐसे लोगों के पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: चालाक और धूर्त व्यक्ति की निशानी होता है ऐसा बुध पर्वत
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर बना सूर्य पर्वत खोलता है आपके कई राज
ये भी पढ़ें:हस्त रेखा: हाथ में हो ये रेखा तो बार-बार मिलता है धोखा, हमेशा बरतें इस चीज में स
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: अगर कटी है हाथ की ये रेखा तो नहीं मिलेगा मन मुताबिक पार्टनर
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: शादी के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी खिटपिट? हाथ की ये रेखा खोलती है राज

होती है लव मैरिज

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में M का निशान हो तो ऐसे लोग प्यार के मामले में बहुत ही लकी होते हैं। शास्त्र के हिसाब से ऐसे लोग अपने पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बिठा लेते हैं और हर तरफ से उनका साथ देते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों की लव मैरिज की संभावनाएं बहुत ही बढ़ जाती है। ये लोग काफी क्रिएटिव होते हैं और इस वजह से ये हमेशा अपने पार्टनर को नए-नए अंदाज में इम्प्रेस करते हैं। पार्टनर के प्रति इनकी समर्पण भावना देखते ही बनती है। साथ ही इन लोगों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चलती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!