हस्तरेखा: आपकी हथेली में हैं ये 3 बड़े संकेत? अगर हां तो पक्की समझें सरकारी नौकरी
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में कुछ ऐसे खास संकेत होते हैं जिनका कनेक्शन सरकारी नौकरी जोड़कर देखा जाता है। ऐसे 3 महत्वपूर्ण संकेत होते हैं। तो चलिए खुद समझने की कोशिश करें कि क्या आपके हाथ में ऐसा कोई संकेत है?

हस्तरेखा को अगर किस्मत का आईना कहा जाए तो गलत नहीं होगा। हाथ की रेखाएं हमारी जिंदगी से जुड़ी अहम चीजों के राज खोल सकती हैं। ये हमारी पर्सनैलिटी के साथ-साथ करियर और भविष्य को लेकर भी कई संकेत देती हैं। इन संकेतों को समझकर हम सही दिशा में काम करें तो जिंदगी में काफी आगे बढ़ सकते हैं। अगर हथेली में दिख रही रेखाओं को देखकर आप कन्फ्यूज होते हैं तो कुछ चीजों को समझकर आप भी इन संकेतों का मतलब जान पाएंगे। हाथ में सरकारी नौकरी से जुड़े कुछ संकेत होते हैं। अगर कुछ रेखाएं या निशान साफ हो और सही हालात में तो समझिए ऐसे व्यक्ति की सरकारी नौकरी पक्की है। तो चलिए समझते हैं हाथ के इन संकेतों को।
ऐसी हो सूर्य रेखा
हाथ में जो हमारी रिंग फिंगर है उसे अनामिका उंगली कहते हैं। इसके ठीक नीचे सूर्य रेखा होती है। अगर ये उभरी हुई हो और साफ हो तो इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका साफ होने का मतलब है कि करियर में मान-सम्मान और ऊंचाई मिलने वाली है। माना जाता है जिसके हाथ में ये संकेत है, उनके लिए सरकारी नौकरी के योग अच्छे बन जाते हैं। इसे करियर में स्थिरता के रूप में भी देखा जाता है। ऐसे लोगों की नौकरी सुकून भरी होती है।
उभरा हुआ हो ये हिस्सा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारी तर्जनी उंगली के ठीक नीचे वाले हिस्से में गुरु पर्वत होता है। अगर हथेली का ये हिस्सा उभरा हुआ और साफ हो तो इसे लीडरशिप का संकेत माना जाता है। शास्त्र के हिसाबसे ऐसे लोग अच्छे पद पर पहुंचकर लोगों की सेवा करते हैं। ऐसे लोगों में जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने की भावना कूट-कूटकर भरी होती है।
मजबूत होनी चाहिए ये रेखा
करियर में अहम रोल भाग्य रेखा करता है। हालांकि इसका भी सही दिशा और दशा में होना ही सही होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर भाग्य रेखा कलाई से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाए और यहीं से इसकी एक शाखा सूर्य पर्वत की ओर जाए तो इसे काफी अच्छा संकेत माना जाता है। इसे बहुत लकी मानते हैं। कहते हैं कि ऐसा संकेत किस्मत के दरवाजे खोल देता है और फिर करियर में एक के बाद एक अच्छे मौके मिलते जाते हैं। वहीं इस संकेत को सरकारी नौकरी के रूप में भी देखा जाता है।
सिर्फ रेखा ही बदलेगी किस्मत
अब समझने वाली बात ये है कि सिर्फ हाथ में रेखा होने से ही सफलता मिलने की गारंटी नहीं है। सफलता तभी मिलती है जब सही दिशा में लगातार मेहनत की जाए। अगर आपके हाथ में ये निशान है तो इसे पॉजिटिव साइन मानकर आगे बढ़ें और अपनी तैयारी शुरु करें। अगर रेखा नहीं भी है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही दिशा में लगातार मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। कई लोगों को इस रेखा के बिना भी सफलता मिली है। ऐसे में हर एक चीज को पॉजिटिव लेकर ही चलें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन