palmistry 3 lucky signs in hand hath ke lucky nishan kaun se hain हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में हैं ये 3 लकी निशान? रातों रात बदल जाती है किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में हैं ये 3 लकी निशान? रातों रात बदल जाती है किस्मत

3 Lucky Sign in Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में कुछ ऐसे लकी निशान होते हैं, जो किसी की भी किस्मत रातों रात चमका सकते हैं। नीचे विस्तार से जानें इन निशानों के बारे में…

Sat, 7 Feb 2026 06:39 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में हैं ये 3 लकी निशान? रातों रात बदल जाती है किस्मत

हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से हमारे हाथ में बनी हुई रेखाएं और निशान सिर्फ एक संयोग नहीं होते हैं। इनका संबंध हमारे भविष्य से भी होता है। हाथ की रेखाओं और निशान को देखकर समझा जा सकता है कि भविष्य में हमारे साथ क्या होगा? हर किसी के हाथ में रेखाएं और निशान अलग-अलग होते हैं। रेखाओं और निशान के अलावा हाथ पर पर्वत बने होते हैं, जिनके आधार पर किसी भी व्यक्ति की शादी, हेल्थ और करियर से जुड़ा भविष्य देख सकते हैं। वहीं हाथ में कुछ ऐसे निशान भी होते हैं जोकि बहुत ही लकी माने जाते हैं। हालांकि ये हर किसी के हाथ में नहीं होते हैं। जिन लोगों के हाथ में ये निशान होते हैं, उन्हें जिंदगी में तरक्की, मान-सम्मान के साथ-साथ आगे बढ़ने के कई अवसर मिलते हैं। इसी वजह से हस्तरेखा शास्त्र में इन निशानों को बेहद ही खास माना जाता है। नीचे विस्तार से जानें कि आखिर वो 3 वकी निशान कौन से हैं, जो रातों रात किसी की भी किस्मत चमका सकते हैं?

हाथ के 3 लकी निशान

1. क्रॉस का निशान- हाथ में क्रॉस का निशान बहुत ही शुभ माना जाता है। हालांकि इसका सही जगह पर होना भी जरूरी है। अगर ये निशान शनि पर्वत पर होता है तो ये काफी लकी होता है। वहीं अगर ये निशान जीवन रेखा समेत भाग्य और मस्तिष्क रेखा पर होता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। वहीं अगर ये गुरु पर्वत पर होता है तो माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति को बड़ा पद मिलता है। साथ ही समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। अगर ये निशान चंद्र पर्वत पर होता है तो माना जाता है कि ऐसे लोगों को ट्रैवल करने से खूब लाभ मिलता है। क्रॉस का निशान अगर सूर्य पर्वत पर होता है तो ऐसे लोगों को राजनीति में खूब नाम मिलता है। हृदय रेखा पर बना क्रॉस का निशान इस बात का संकेत है कि इसे लोगों की शादी बहुत अच्छी चलती है।

2. चतुर्भुज का निशान- कई लोगों के हाथ में चतुर्भुज का निशान होता है। हस्तरेखा शास्त्र में इसे काफी शुभ माना जाता है। हाथ के किसी भी पर्वत पर इस निशान का होना अच्छा होता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों को जिंदगी के तमाम क्षेत्र में कई लाभ मिलते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि ऐसे लोगों को पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: चालाक और धूर्त व्यक्ति की निशानी होता है ऐसा बुध पर्वत
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर बना सूर्य पर्वत खोलता है आपके कई राज
ये भी पढ़ें:हस्त रेखा: हाथ में हो ये रेखा तो बार-बार मिलता है धोखा, हमेशा बरतें इस चीज में स
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: शादी के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी खिटपिट? हाथ की ये रेखा खोलती है राज
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: लव या फिर अरैंज? हाथ की ये रेखा बताती है कैसी होगी आपकी शादी

3. मछली का निशान- ये निशान बहुत ही कम लोगों के हाथ में पाया जाता है। इस निशान को हस्तरेखा शास्त्र की दुनिया में सबसे ज्यादा लकी माना जाता है। शास्त्र के हिसाब से जिसके हाथ में ये निशान होता है, उनके पास धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इनकी जिंदगी में धन का अभाव कभी नहीं होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!