अक्टूबर में एकादशी कब-कब हैं? जानें पापांकुशा व रमा एकादशी व्रत की तारीख व व्रत पारण का मुहूर्त
October ekadashi 2025 dates: अक्टूबर महीने में पापांकुशा व रमा एकादशी व्रत का संयोग बन रहा है। जानें अक्टूबर महीने में एकादशी व्रत कब-कब रखा जाएगा।

Ocotber 2025 mein Ekadashi Vrat Kab hai: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अत्यधिक महत्व है। यह व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। हर महीने के कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि में यह व्रत रखा जाता है। इस तरह से हर माह दो एकादशी व्रत आते हैं। एकादशी व्रत में भक्त भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रीहरि की भक्ति भाव से उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। अक्टूबर माह में पापांकुशा व रमा एकादशी व्रत पड़ रहे हैं। जानें अक्टूबर महीने में एकादशी व्रत कब-कब हैं, महत्व व व्रत पारण व पूजन मुहूर्त।
पापांकुशा एकादशी व्रत 2025 कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पापांकुशा एकादशी कहा जाता है। इस साल आश्विन शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि 2 अक्टूबर को रात 07 बजकर 10 मिनट पर प्रारंभ होगी और 03 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में पापांकुशा एकादशी व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा।
पापांकुशा एकादशी व्रत पारण का मुहूर्त: पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण 4 अक्टूबर को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 16 मिनट से सुबह 08 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय शाम 05 बजकर 09 मिनट है। एकादशी व्रत द्वादशी तिथि के भीतर पारण करना अत्यंत शुभ माना गया है।
रमा एकादशी 2025 कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है। इस बार कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि में रमा एकादशी व्रत 16 अक्टूबर को रखा जाएगा।
रमा एकादशी व्रत पारण का मुहूर्त 2025: रमा एकादशी व्रत का पारण 18 अक्टूबर को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 24 मिनट से सुबह 08 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय दोपहर 12 बजकर 18 मिनट है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन