Horoscope Mercury Transit in Libra Rashifal lucky zodiac signs of budh tula rashi parivartan predictions 3 अक्टूबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय , बुध के तुला गोचर से चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

3 अक्टूबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय , बुध के तुला गोचर से चमकेगा भाग्य

Mercury Transit in Libra: बुध अक्टूबर में तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के तुला गोचर से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू होगा। जानें बुध तुला राशि में आकर किन राशियों का कल्याण करेंगे।

Wed, 24 Sep 2025 08:23 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
3 अक्टूबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय , बुध के तुला गोचर से चमकेगा भाग्य

Tula Rashi Mein Budh Rashi Parivartan: ग्रहों के राजकुमार बुध हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, ज्ञान, तर्क व वाणी का कारक माना गया है। 3 अक्टूबर को बुध तुला राशि में गोचर करेंगे और 23 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। बुध के तुला गोचर से तीन राशियों का अच्छा समय शुरू होगा। इन राशि वालों को धन, करियर व व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जानें बुध का तुला गोचर किन राशियों के लिए रहेगा अच्छा।

1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर व्यापारिक रूप से अच्छा लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको व्यापार के साथ नौकरी चाकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर सीनियर्स द्वारा आपके काम की तारीफ हो सकती है। यात्रा लाभकारी रहने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र की तुला राशि में मंगल गोचर, 26 अक्टूबर तक का समय इन 3 राशियों के लिए शुभ

2. कन्या राशि- बुध राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए इनकम के नए रास्ते खोलेगा और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे की प्राप्ति संभव है। किसी रुके हुए धन की वापसी होने से आर्थिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। आकस्मिक शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन के प्रभाव से करियर में तरक्की मिलने के संकेत हैं। व्यापारी अपने व्यापार में नई ऊंचाई प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप सही फैसला लेने में सक्षम होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली से पहले सूर्य का तुला गोचर, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!