न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 8 वालों को बार-बार खटकती है ये 2 बातें, देर से ही सही लेकिन शनि ऐसे पलटते हैं चाल
न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 8 वाले काफी मेहनती होते हैं। हालांकि इन्हें 2 चीजें बार-बार खटकती हैं। ऐसे में शनि देर से ही सही लेकिन पूरी चाल ही बदल देता है।

न्यूमेरेलॉजी में हर एक मूलांक खास होता है। मूलांक किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है। मान लीजिए अगर किसी का जन्म 17 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 8 होगा। वहीं अगर किसी व्यक्ति का जन्म 18 को हुआ है तो उसका मूलांक 9 होगा। आज बात करेंगे मूलांक 8 वालों की। इनका स्वामी ग्रह शनि होता है। शनि ग्रह को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है। शनि की एनर्जी के चलते ही मूलांक 8 वाले व्यक्ति काफी मेहनती होते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते भी हैं। हालांकि जिंदगी में बार-बार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जोकि मूलांक 8 वालों को खूब खटकती हैं। ये लोग ओवरथिंक बहुत करते हैं और ऐसे में ये हर चीज को बड़ी ही गहराई से महसूस भी करते हैं। ऐसे में हर एक छोटी से छोटी बात भी इन्हें अंदर तक महसूत होती है।
मूलांक 8 वालों को बार-बार खटकती है ये बात
मेहनत का फल ना मिलना
न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 8 वाले कभी भी मेहनत से नहीं घबराते हैं और हर काम ये दिल लगाकर ही करते हैं। हालांकि ये लोग जिनती मेहनत करते हैं, रिजल्ट उतनी जल्दी मिलता नहीं है। ये बात इनके मन में काफी खटकती है। कई बार मूलांक 8 वालों को ये एहसास भी होने लग जाता है कि लोग इनकी मेहनत को नोटिस नहीं करते हैं। बता दें कि सारा खेल शनि का है। शनि की वजह से ही मूलांक 8 वालों को सफलता देर से मिलती है। खास बात ये है कि जब शनि मेहनत का फल देता है तो ये लंबे समय तक टिकता है।
लोगों का गलत समझना
मूलांक 8 वालों का स्वभाव ऐसा होता है कि इन्हें शांत रहना अच्छा लगता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कई बार ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं। ऐसे में लोग इन्हें थोड़ा घमंडी भी समझ लेते हैं जबकि ऐसा कुछ भी नहीं होता है। असल बात ये होती है कि ये दिल के बेहद ही साफ होते हैं और हर चीज को गंभीरता से लेते हैं। अगर कोई व्यक्ति इन्हें इस वजह से गलत समझ बैठता है तो इनके मन में ये चीज बार-बार खटकती है।
शनि ऐसे बदलते हैं चाल
न्यूमेरेलॉजी और ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि शनि हमेशा देर से मेहनत का फल देते हैं। जैसे ही शनि अपना आशीर्वाद देना शुरू करते हैं तो मूलांक 8 वालों के लिए स्थिति बदलने लगती है। शनि की कृपा बरसते ही मूलांक 8 वालों की जिंदगी में स्थिरता आने लगती है और धीरे-धीरे इन्हें मेहनत का फल मिलता है और लोग इनके काम की सराहना भी करते हैं। ऐसे में इनके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ावा मिलता है। मूलांक 8 वालों के लिए यही सलाह दी जाती है कि ये दूसरों की बातों को महत्व ना देकर सिर्फ अपने लक्ष्य की ओर फोकस बनाकर रखेंगे तो इनका मन नहीं भटकेगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन