1/7न्यूमेरेलॉजी में बर्थडेट को काफी महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि बर्थडेट यानी जन्म वाली तारीख हमारे बारे में काफी कुछ बता देती हैं। न्यूमेरेलॉजी में कुल 9 मूलांक होते हैं और इनके ही जरिए किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिल सकती है। जब आप अपनी जन्म वाली तारीख को जोड़ेंगे तो जो अंक मिलेगा उसे ही न्यूमेरेलॉजी में मूलांक कहते हैं। आज बात करेंगे मूलांक 9 वालों के बारे में। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है तो उनका मूलांक 9 होता है। वैसे तो मूलांक 9 वालों में बड़ी खूबियां होती हैं लेकिन अपनी एक कमी के चलते ये सारा काम बिगाड़ लेते हैं।

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 9 वाली लड़कियों का दिल का बहुत ही साफ होता है। इनके मन में दूसरों के प्रति कभी भी जहर नहीं पनप सकता है। अगर इन्हें आभाष हो जाए कि सामने वाले इंसान को मदद की जरूरत है तो ये कभी भी पीछे नहीं हटती हैं। किसी को भी परेशानी में देखकर इनका दिल पिघल जाता है और ये मदद के लिए आगे आ जाती हैं। हालांकि अपनी बारी आने पर ये अपना दर्द छिपा लेती हैं।

मूलांक 9 वाली लड़कियों की एक खास बात ये है कि ये काफी हिम्मती होती हैं। इनमें साहस की कोई कमी नहीं होती है। मुश्किल से मुश्किल समय में भी ये घबराती नहीं हैं। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मुश्किल हालत का सामना ये डटकर करती हैं। इनमें किसी भी काम को करने का कॉन्फिडेंस कूट-कूटकर भरा होता है।

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 9 वाली लड़कियों में लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूटकर भरी होती है। ये आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने में पीछे नहीं हटती हैं। इन लोगों को जिम्मेदारी लेने में कोई हिचक नहीं होती है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये टीम को साथ लेकर चलती हैं। मूलांक 9 वाली लड़कियां लीडरशिप रोल में अक्सर देखी जाती हैं।

इमोशनल होना कोई कमजोरी नहीं होती है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 9 वाली लड़कियां इमोशनल होती हैं और ऐसे में हर एक फीलिंग्स को समझती हैं। रिश्तों को महत्व देती हैं और ये हर किसी के साथ ईमानदार होती हैं। परिवार और दोस्तों पर ये जान छिड़कती हैं। हालांकि कई बार इमोशनल होने के नाते ये परेशान भी होती हैं।

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 9 वाली लड़कियों को डिसिप्लिन में रहना काफी पसंद है। ये लोग अपने काम में किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही नहीं करती हैं। इन्हें लगता है कि हर किसी को ऐसा ही होना चाहिए। ऐसे में ये टीम में भी डिसिप्लिन मेंटेंन करना चाहती हैं। इन खूबियों के चलते मूलांक 9 वाली लड़कियां पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा करती हैं।

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 9 वाली लड़की की सबसे बड़ी कमजोरी ये मानी जाती है कि इन्हें गुस्सा बहुत आता है। कई बार स्थिति ऐसी बनती है कि ये गुस्से में बिना कुछ सोचे-समझे ही फैसला ले लेती हैं जिसका परिणाम बुरा होने के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसे में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चीजें खराब होने लगती हैं। इस वजह से मूलांक 9 वाली लड़कियों को अपने गुस्से पर थोड़ा काम करना चाहिए। अगर सोच-समझकर फैसले लिए जाए तो रिजल्ट अच्छा ही होगा।
