numerology people born on 8,17, 26 have these 5 qualities saturn easy remedy for life transformation न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 8 वालों में होती हैं ये खूबियां, शनि का उपाय चमकाएगा किस्मत
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणन्यूमेरेलॉजी: मूलांक 8 वालों में होती हैं ये खूबियां, शनि का उपाय चमकाएगा किस्मत

न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 8 वालों में होती हैं ये खूबियां, शनि का उपाय चमकाएगा किस्मत

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है तो शनि का एक आसान सा उपाय आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल सकता है। 

Garima SinghThu, 16 April 2026 11:11 PM
1/7

मूलांक 8 और शनि का कनेक्शन

न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष में बर्थडेट के आधार पर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का पता लग सकता है। साथ ही इसकी मदद से भविष्य का आंकलन भी कर सकते हैं। अंक ज्योतिष में कुल 9 मूलांक होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 का संबंध सीधे तौर पर शनि ग्रह से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में इस मूलांक के व्यक्तियों में शनि से जुड़ी क्वालिटी देखी जाती है। आज जानेंगे मूलांक 8 वालों की खूबियों के बारे में। साथ में जानेंगे एक छोटा सा उपाय जोकि इस मूलांक के लोगों की जिंदगी बदल सकता है।

2/7

मेहनत से नहीं घबराते

मूलांक 8 वालों की खास बात है कि ये लोग मेहनत करने से कभी भी घबराते नहीं हैं। ये लोग धीरे-धीरे लेकिन लगातार अपना काम करते रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग परिस्थितयों से जल्दी हार नहीं मानते हैं और मुश्किल समय में भी लगे रहते हैं। हालांकि इन्हें सफलता थोड़ी देर से मिलती है।

3/7

निभाते हैं हर जिम्मेदारी

मूलांक 8 वाले लोग जिम्मेदारी लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ये हर चीज की जिम्मेदारी खुद लेते हैं। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में ये अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से समझते हैं। अपनी हर जिम्मेदारी को ये शिद्दत से निभाते हैं। इस वजह से लोग इस पर भरोसा भी खूब करते हैं।

4/7

विपरीत परिस्थिति में रहते हैं मजबूत

अंक ज्योतिष के आधार पर मूलांक 8 वाले लोग विपरीत परिस्थितियों में भी अपना धैर्य नहीं खोते हैं। अगर जिंदगी में कोई समस्या आती है तो ये उसका हल किसी ना किसी तरह से निकाल ही लेते हैं। इस दौरान ये लोग जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचते हैं। ऐसे में गड़बड़ी के चांस कम ही हो जाते हैं।

5/7

डिस्प्लिन में रहना करते हैं पसंद

मूलांक 8 वाले डिसिप्लिन में बहुत रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 को नियम से चलना पसंद होता है। इन लोगों को प्लान के साथ काम करना अच्छा लगता है। साथ ही इन्हें समय की भी बहुत अहमियत होती है।

6/7

मनी मैनेजमेंट में होते हैं बेस्ट

मूलांक 8 वाले लोग मनी मैनेजमेंट में बेस्ट होते हैं। ये लोग सोच-समझकर खर्चा करते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 वाले लोग भविष्य को ध्यान में रहकर ही सारी चीजें करते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे इन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाती है।

7/7

करें शनि से जुड़ा ये आसान उपाय

अंक और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन मूलांक 8 वालों को कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। इन्हें शनिवार के दिन जरूरतमंदों को दान जरूर करना चाहिए। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे इन्हें दीया जरूर जलाना चाहिए। इस उपाय से मन शांत रहने लगता है और जिंदगी में धीरे-धीरे पॉजिटिव बदलाव आने लगते हैं।