Numerology What are people born on the 26th like the essential facts अंक ज्योतिष: 26 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं? जानें सभी जरूरी बातें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंक ज्योतिष: 26 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं? जानें सभी जरूरी बातें

अंक ज्योतिष के मुताबिक 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। ऐसे में इस मूलांक ग्रह स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में इन लोगों पर शनि ग्रह का खास प्रभाव रहता है। ये काफी मेहनती और कर्मठ होते हैं। इनका जीवन धन, वैभव और कीर्ति से भरा रहता है। हालांकि इन्हें देर से मगर स्थायी फल मिलता है।

Thu, 26 Feb 2026 05:54 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
अंक ज्योतिष: 26 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं? जानें सभी जरूरी बातें

अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य का आंकलन उसके मूलांक के जरिए कर सकते हैं। 1 से लेकर 9 तक मूलांक होते हैं। मूलांक जन्मतिथि के आधार पर निकाले जाते हैं। हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी देवी-देवता से होता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा। चलिए जानते हैं कि मूलांक 8 वाले कैसे होते हैं?

26 तारीख को जन्मे लोगों का ग्रह स्वामी
अंक ज्योतिष के मुताबिक 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। ऐसे में इस मूलांक ग्रह स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में इन लोगों पर शनि ग्रह का खास प्रभाव रहता है। यही वजह है कि इनके अंदर एक अनोखी ऊर्जा रहती है। इसलिए ये काफी मेहनती और कर्मठ होते हैं। इनका जीवन धन, वैभव और कीर्ति से भरा रहता है। हालांकि इन्हें देर से मगर स्थायी फल मिलता है।

26 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव
मूलांक 8 वाले लोग बहुत मेहनती, धैर्यवान और न्यायप्रिय होते हैं। ये स्वभाव गंभीर और एकांतप्रिय होते हैं। लेकिन ये दिल के बहुत साफ होते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता और दृढ़ता कूट-कूट कर भरी होती है। इसलिए ये बड़े होकर अच्छे लीडर बनते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए ये हमेशा आगे खड़े होते हैं। इसलिए ये काफी भरोसेमंद साबित होते हैं। साथ ही ये बेहद खुशमिजाज भी होते हैं।

26 तारीख को जन्में लोगों का करियर
- 26 तारीख को जन्मे लोग बड़े होकर बड़े राजनेता बनते हैं। इनके विचार भी काफी अच्छे होते हैं और इनमें नेतृत्व की क्षमता भी होती है।
- मूलांक 8 के लोग बड़े होकर अच्छे रिसर्चर बनते हैं।
- ये बड़े होकर कलाकार बनते हैं।
-बिजनेस, मैनेजमेंट, एडमिनिस्ट्रेशन या क्रिएटिव फील्ड में अच्छा नाम कमाते हैं।

26 तारीख को जन्मे लोगों की आर्थिक स्थिति
इस तारीख को जन्मे लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। ये भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं। ये किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं करते हैं। धन के मामले में काफी अमीर होते हैं। हालांकि इन्हें सफलता देर से मिलती है। लेकिन ये अपने दम पर बहुत पैसा कमाते हैं। यह लोग कारोबार में भी अपना पैर जमा लेते हैं। मूलांक 8 वाले जातक 35 साल के बाद बड़े मुकाम हासिल कर पाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 24 तारीख को जन्मे लोग होते हैं बहुत भाग्यशाली
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग होते हैं बेहद साहसी और चतुर, अचानक मिलता है बहुत स
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग नहीं लेते हैं किसी का एहसान, राजा की तरह जीते हैं

रिलेशनशिप
26 तारीख को जन्मे जातक यानी मूलांक 8 के लोग प्यार में बहुत ईमानदार होते हैं। ये अपने पार्टनर को पूरी निष्ठा और सम्मान देते हैं। कभी-कभी भावुक होकर छोटी-सी बात से ये लोग नाराज हो जाते हैं, लेकिन दिल से हमेशा सच्चे होते है। ये परिवार के साथ हमेशा मजबूती से खड़े रहते हैं। साथ ही ये हर परिस्थिति में ढल जाते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
- मूलांक 8 वाले शनिवार को शनि देव या हनुमान जी की पूजा करें।
- काले तिल, सरसों का तेल दान करें और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' जपें।
- क्रोध और जिद से बचें। शनि को मजबूत रखने से लग्जरी लाइफ और सुख बना रहता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!