Numerology People with this number are very courageous and clever they suddenly get a lot of money अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग होते हैं बेहद साहसी और चतुर, अचानक मिलता है बहुत सारा धन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग होते हैं बेहद साहसी और चतुर, अचानक मिलता है बहुत सारा धन

अंक ज्योतिष के मुताबिक जिस किसी भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है। ऐसे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस अंक का संबंध राहु ग्रह से है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को ज्योतिष शास्त्र में योजना बनाकर चलने वाला ग्रह बताया गया है।

Sun, 22 Feb 2026 03:00 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग होते हैं बेहद साहसी और चतुर, अचानक मिलता है बहुत सारा धन

अंक ज्योतिष में अंकों का विशेष महत्व होता है। न्यूमरोलॉजी में अपनी जन्म तारीख की गणना के आधार पर व्यक्ति की विशेषता, स्वभाव, उनके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से होता है। ऐसे में खास ग्रहों के प्रभाव की वजह से कुछ मूलांक के जातक बेहद साहसी और चतुर होते हैं। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। चलिए आज हम आपको एक ऐसे ही मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं।

मूलांक 4
हम बात कर रहे हैं मूलांक 4 की। अंक ज्योतिष के मुताबिक जिस किसी भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है। ऐसे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस अंक का संबंध राहु ग्रह से है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को ज्योतिष शास्त्र में योजना बनाकर चलने वाला ग्रह बताया गया है। यह बहुत ही प्लानिंग के साथ चलता है। ऐसे में मूलांक 4 के लोगों पर राहु का प्रभाव होता है। मूलांक 4 वाले जातक अपने जीवन में संगठन और अनुशासन को महत्व देते हैं। ये अपने कार्यस्थल, घर और व्यक्तिगत जीवन में चीजों को सुव्यवस्थित रखना पसंद करते हैं।

खूबियां
मूलांक 4 के लोग काफी प्रैक्टिकल होते हैं। ये थोड़े से कम इमोशनल होते हैं। मूलांक 4 वाले जातक सभी काम बहुत ही योजनाएं बनाकर करते हैं। इसलिए कई बार राहु इन्हें बहुत सारा पैसा भी दिलाता है। इतना ही नहीं मूलांक 4 के जातक अचानक अपने जीवन में प्रसिद्धि पाते हैं।

जिद्दी स्वभाव
जैसा कि मूलांक 4 के लोगों पर राहु का प्रभाव होता है। इसलिए मूलांक 4 के जातक हर चीज को अपने हिसाब से सोचते हैं। दूसरों की बातों को न तो समझते हैं न ही उनकी बात सुनते हैं। यदि लोग इनको कोई सलाह भी दें तो यह सलाह सुनना पसंद नहीं करते हैं। ये थोड़े जिद्दे स्वभाव के होते हैं। जिस वजह से ये कई बार गलत आदतों में भी पड़ जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग नहीं लेते हैं किसी का एहसान, राजा की तरह जीते हैं
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 19 तारीख को जन्मे लोगों पर होती है सूर्य देव की कृपा
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 18 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं? जानिए इनके बारे में सबकुछ

करियर
मूलांक 4 वाले अच्छे व्यापारी ट्रांसपोर्टर, इंजीनियर, ठेकेदार, वैज्ञानिक, उद्योगपति, राजनेता, पायलट, डिजाइनर, डाक्टर, वकील, प्रोफेसर और लीडर हो सकते हैं। किसी विभाग के प्रमुख होकर ये बड़े-बडे परिवर्तन करते हैं। हालांकि कभी-कभी नौकरी में इन्हें कई बार हानि भी उठानी पड़ती है। ये लोग किसी भी काम अगर ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं।

किनसे बनती है
मूलांक 4 के लोगों की 7 नंबर वालों के साथ बहुत अच्छी बनती है। मूलांक 7 केतु से जुड़ा है। इसलिए मूलांक 4 वालों की मूलांक 7 वालों से अच्छी बनती है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!