Numerology People with this number do not accept favors from anyone they live like kings अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग नहीं लेते हैं किसी का एहसान, राजा की तरह जीते हैं जीवन!, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग नहीं लेते हैं किसी का एहसान, राजा की तरह जीते हैं जीवन!

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 03, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 03 होता है। मूलांक 3 का संबंध गुरु ग्रह यानी बृहस्पति से होता है। इस मूलांक के लोगों पर गुरु का खास प्रभाव रहता है।

Sat, 21 Feb 2026 06:00 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग नहीं लेते हैं किसी का एहसान, राजा की तरह जीते हैं जीवन!

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, भविष्य, स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। इसके अलावा मूलांक के जरिए व्यक्ति के आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत, व्यवाहिक जीवन के बारे में भी आंकलन किया जा सकता है। साथ ही हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह और देवी-देवताओं से संबंध होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही मूलांक के बारे में बताएंगे, जिनमें जन्मे लोगों का स्वभाव विशेष होता है। ये लोग किसी का एहसान नहीं लेते हैं। साथ ही एक समय के बाद राजा की तरह जीवन जीते हैं। चलिए इस मूलांक के बारे में जानते हैं।

मूलांक 3
हम बात कर रहे हैं, मूलांक 3 की। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 03, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 03 होता है। मूलांक 3 का संबंध गुरु ग्रह यानी बृहस्पति से होता है। इस मूलांक के लोगों पर गुरु का खास प्रभाव रहता है। गुरु ग्रह के प्रभाव से ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोगों के द्वारा कही गई बात को कोई जल्दी आसानी से नहीं काट पाता है।

मूलांक 3 का स्वभाव
हालांकि मूलांक 3 वाले लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इस मूलांक के लोग किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते। इस मूलांक के लोग अपने जीवन में किसी का बेवजह दखल पसंद नहीं करते हैं और न ही किसी का एहसान लेते हैं। इस मूलांक के लोग काफी साहसी और संघर्षशील होते हैं। ये लोग किसी भी काम को तब तक नहीं छोड़ते, जब तक वो पूरा ना कर लें। ये जल्दी हार नहीं मानते हैं। यह लोग अति महत्वाकांक्षी होने के साथ ही विचारक भी होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 19 तारीख को जन्मे लोगों पर होती है सूर्य देव की कृपा
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 18 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं? जानिए इनके बारे में सबकुछ
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 17 तारीख को जन्मे लोगों पर होती है शनि देव की कृपा

खूबियां
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 3 के लोग जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं। ये नौकरी में उच्च पद तक पहुंचते हैं। हालांकि शुरुआती में इनका जीवन गरीबी में बितता है। लेकिन एक उम्र के बाद ये काफी अमीर हो जाते हैं। राजा की तरह जीवन जीते हैं। साथ ही मूलांक 3 वाले लोग काफी खर्चीले प्रवृत्ति के होते हैं। इनके हाथ में पैसा बामुश्किल टिकता है। इसी कारणवश इन्हें कई बार आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मूलांक जिन लोगों का मूलांक 3 होता है, उनके लिए किसी भी महीने का मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन अत्यंत ही शुभ साबित होता है। यदि बात करें मूलांक 3 के लकी कलर की तो इनके लिए पीला और केसरिया रंग होता है। इस मूलांक वालों के लिए रत्नों में पुखराज भी शुभ फल प्रदान करता है। हालांकि इसे धारण करने से पहले आपको किसी ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!