numerology this mulank lies the most know about their married life Numerology: झूठ बोलने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग? ऐसी होती है शादीशुदा जिंदगी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: झूठ बोलने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग? ऐसी होती है शादीशुदा जिंदगी

अंकज्योतिष की मदद से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और पर्सनैलिटी का आसानी से पता लगाया जा सकता है। आज बात करेंगे उस मूलांक की जो परिस्थिति के हिसाब से झूठ बोलते हैं और धीरे-धीरे ये इनकी आदत बन जाती है।

Tue, 23 Dec 2025 06:14 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: झूठ बोलने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग? ऐसी होती है शादीशुदा जिंदगी

Numerology Number 4: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की दुनिया में मूलांक के जरिए लोगों की पर्सनैलिटी और स्वभाव का आसानी से पता चल जाता है। अंकशास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक के बारे में बताया गया है। दरअसल लोगों के जन्म के आधार पर ही इन मूलांकों की गणना होती है। किसी भी व्यक्ति के जन्म की तिथि के योग को मूलांक कहा जाता है। अगर किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+1 यानी 2 होगा। वहीं अगर किसी का जन्म 23 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2+3 यानी 5 होगा।

कुछ गुणों के जरिए भी अनुमान लगाया जा सकता है कि सामने वाला व्यक्ति किस मूलांक का हो सकता है। ठीक इसी तरह मूलांक के अनुसार ही लोगों के बारे में पता लगाया जा सकता है। दरअसल हर एक मूलांक का कोई ना कोई ग्रह स्वामी जरूर होता है, जिसका असर उस व्यक्ति पर सबसे ज्यादा दिखता है। आज बात करेंगे उस मूलांक के लोगों की जो अक्सर झूठ बोलते हैं।

झूठ बोलते हैं इस मूलांक के लोग

अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 4 वालों में झूठ बोलने की प्रवृत्ति सबसे ज्यादा होती है। बता दें कि किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 4 होता है। शास्त्र के अनुसार इस मूलांक के व्यक्तियों का ग्रह स्वामी राहु होता है। राहु की वजह से ही इस मूलांक के लोगों की जिंदगी रहस्यमयी होती है। साथ ही इनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं। दरअसल कई बार ये लोग परिस्थिति के हिसाब से झूठ बोल देते हैं और धीरे-धीरे ये इनकी आदत में शामिल हो जाता है। छोटी से छोटी बात में ये लोग झूठ का सहारा लेने लगते हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि इस मूलांक का हर व्यक्ति ऐसा ही होता है। यहां पर गौर करने वाली बात ये भी है कि इनके झूठ किसी को नुकसान पहुंचाने वाले नहीं होते हैं लेकिन जब लोगों को पता चलता है तो लोगों का विश्वास थोड़ा डगमगाता जरूर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक के हिसाब से जानें 2026 के लिए आसान उपाय, खत्म होगी हर बाधा
ये भी पढ़ें:नए साल में आएंगे उतार -चढ़ाव, 6 मूलांक वालों के लिए कैसा होगा साल 2026?

मूलांक 4 वालों की खासियत

राहु के चलते मूलांक 4 वालों में कई तरह के गुण भी होते हैं। ये लोग काफी मेहनती होते हैं, जिसकी वजह से ये जो चाहते हैं, उसे हासिल कर ही लेते हैं। हालांकि इनका मन इधर-उधर बहुत भागता है लेकिन थोड़े मेडिटेशन और सही मार्गदर्शन की मदद से ये लोग जग जीत ले जाते हैं। इन लोगों की एक और बात जो प्रेरणादायक है वो ये है कि इन्हें कठिन से कठिन परिस्थिति से भी लड़ना आता है। मुश्किल को देखकर ये लोग पीछे नहीं भागते हैं और डटकर हर एक चीज का सामना करते हैं। इनका करियर सही होता है। वहीं शादीशुदा लाइफ भी अच्छी चलती है। बस एक चीज यहां पर बाधा डाल सकती है और वो है इनका जिद्दी स्वभाव। अपनी जिद की वजह से मूलांक 4 वाले लोग चीजों को कई बार खराब कर लेते हैं। अगर इस चीज पर काम कर लें तो इनकी आधी दिक्कत यही खत्म हो जाएगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!